कोंस्टास-फिलिप के अर्धशतक, अरशद ने झटके 3 विकेट, ऑस्ट्रेलिया ए ने इंडिया ए को दिया 276 का लक्ष्य

इंडिया ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक वनडे मैच में शुक्रवार (9 अक्टूबर) को ऑस्ट्रेलिया ए 49.5 ओवर में 275 रन पर आउट हो गई। सैम कोंस्टास और जोश फिलिप ने ऑस्ट्रेलिया ए के लिए अर्धशतक जड़ा।

इंडिया ए के लिए अरशद खान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

ऑस्ट्रेलिया की पारी की बात करें तो सैम कोंस्टास ने 88 गेंद पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 67 रन बनाए। जोश फिलिप ने 58 गेंद पर 8 चौकों की मदद से 58 रन बनाए। नाथन मैकस्वीनी ने 39 गेंद पर 32 रन बनाए। लाचलन शॉ ने 29 गेंद पर 25 रन बनाए। मिचेल ओवेन ने 13 गेंद पर 25 रन बनाए। इसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल हैं।

अरशद खान ने 3 विकेट झटके

निखिल चौधरी ने 21 गेंद पर 19 रन बनाए। स्पेंसर जॉनसन ने 7 गेंद पर नाबाद 14 रन बनाए। बेन द्वारशुइस ने 13 गेंद पर 11 रन बनाए। लियाम स्कॉट 16 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हुए। तनवीर संघा 5 और रिले मेरेडिथ 3 रन बनाकर आउट हुए। इंडिया ए के लिए अरशद खान ने 9 ओवर में 56 रन देकर 3 विकेट झटके। यश ठाकुर ने 2, विप्रज निगम, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे और अनुकूल रॉय ने 1-1 विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया ए की प्लेइंग इलेवन

सैम कोंस्टास, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप (विकेटकीपर), नाथन मैकस्वीनी (कप्तान), लाचलान शॉ, लियाम स्कॉट, निखिल चौधरी, बेन द्वारशुइस, रिले मेरेडिथ, तनवीर सांघा, स्पेंसर जॉनसन।

भारत ए की प्लेइंग इलेवन

साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अरशद खान, यश ठाकुर।

साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज से पहले WTC अंक तालिका

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 अंक तालिका की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया 10 में से 8 मैच जीतकर 80 पीसीटी के साथ शीर्ष पर है।साउथ अफ्रीका 4 में से 3 मैच जीतकर 75 पीसीटी के साथ दूसरे नंबर पर है। भारत पांचवें नंबर पर 11 मैच में 5 जीत और 51.52 पीसीटी के साथ है।

Leave a Comment