नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 के दौरान कोई एक खिलाड़ी सबसे ज्यादा चर्चा में रहा तो वह पाकिस्तान से उस्मान तारिक थे। अपने गेंदबाजी एक्शन की वजह से टी20 विश्व कप के शुरू होने से पहले ही तारिक चर्चा में आ गए थे।
गेंद डालने से पहले तारिक एक्शन में ही रूक जाते हैं। फिर गेंद को डिलीवर करते हैं। स्लिंगि एक्शन होने की वजह से बल्लेबाजों के लिए उनके खिलाफ बड़ा शॉट खेलना भी आसान नहीं होता।
श्रीलंका में उस्मान तारिक का एक्शन कॉपी
जब भी किसी गेंदबाज का एक्शन थोड़ा अटपटा होता है तो युवा खिलाड़ी उसे कॉपी करने की कोशिश करते हैं। श्रीलंका के एक घरेलू टूर्नामेंट के दौरान एक स्पिनर ने उस्मान तारिक के एक्शन को कॉपी करने की कोशिश की लेकिन अंपायर को यह पसंद नहीं आया। अंपायर ने गेंदबाज के साथ ही गेंद निकले ही डेड बॉल का इशारा कर दिया।
बॉलर ने अपना फ्लेवर भी डाला
यह घटना श्रीलंका के दो कॉलेज- रिचमंड और महिंदा के बीच हुए मैच के दौरान घटी। रिचमंड कॉलेज के बाएं हाथ के स्पिनर नेथुजा बसिथा ने तारिक के बॉलिंग एक्शन की नकल करने की कोशिश की। इसमें उन्होंने अपना ट्विस्ट भी जोड़ दिया। गेंद डालने से पहले बसिथा रुके और हल्का-हल्का उछलने लगे। इसके बाद उन्होंने गेंद रिलीज की। लेकिन अंपायर ने तुरंत ही डेड बॉल का इशारा कर दिया।बल्लेबाज का ध्यान भटकाने की कोशिश?
- क्रिकेट के नियम के अनुसार गेंदबाज बल्लेबाज का ध्यान भंग करने की कोशिश नहीं कर सकता।
- अगर गेंदबाज ऐसा करता है तो अंपायर गेंद को डेड करार देता है।
- रुकना बासिथा के सामान्य एक्शन ऐसा नहीं है। माना जा रहा है कि इसलिए अंपायर को लगा कि वह बल्लेबाज का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।
- उस्मान तारिक हर गेंद में रुकते हैं। उनका सामान्य एक्शन ही वही है। इसमें ध्यान भटकाने जैसा कुछ नहीं है।
टी20 विश्व कप 2026 में उस्मान तारिक पाकिस्तान के सबसे सफल गेंदबाज रहे। 6 मैचों की 5 पारियों में उन्होंने गेंदबाजी की और 10 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने 7.23 की इकोनॉमी से रन दिए। उनका बेस्ट प्रदर्शन 16 रन देकर 4 विकेट रहा। 28 साल के उस्मान ने अभी तक 50 टी20 मैच खेले हैं और उनके नाम 80 विकेट हैं।