इस हरकत से विवादों में आए Hardik Pandya, तिरंगे का अपमान करते हुए VIDEO हुआ तेजी से वायरल

के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गए हैं। अपनी हरकतों की वजह से हमेशा विवादों में घिरे रहने वाले हार्दिक फिर एक ऐसे ही विवाद में आ गए हैं।

इस बार वो तिरंगे का अपमान करने के चक्कर में विवादों के घेरे में आए हैं और इसके चलते उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है।

विवादों में आए Hardik Pandya

 Hardik Pandya Lands in Controversyबता दें कि 8 मार्च की रात भारतीय क्रिकेट टीम ने का खिताब अपने नाम किया। इंडियन क्रिकेट टीम के तमाम खिलाड़ी उस रात जीत का जश्न मनाते नजर आए। नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में फैंस और अपने परिवार के साथ खिलाड़ियों ने काफी मौज-मस्ती की और इसी बीच हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने जाने-अनजाने में तिरंगे का अपमान भी किया। उसी के चलते वाजिद खान नाम के एक वकील ने उन पर केस भी दर्ज कर दिया है।

यह है सारा मामला

दरअसल, टूर्नामेंट जीतने के बाद टीम इंडिया अपने परिवार वालों के संग उस पल को सेलिब्रेट करते नजर आई। इस दौरान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अपनी नई नवेली गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ भी मौज-मस्ती करते दिखाई दिए। हार्दिक ने मैदान में माहिका शर्मा के साथ डांस किया, फोटोस क्लिक कराई और एक-दूसरे को किस भी किया। लेकिन इस दौरान वो कंटिन्यू तिरंगे को अपने ऊपर लपेटे हुए थे।

यहां तक तो सब एक बार को ठीक था। मगर एट लास्ट वो पोडियम के पीछे अपनी GF के साथ लेटे नजर आए, जिसको लेकर काफी बवाल भी हुआ। लोगों ने और उनकी गर्लफ्रेंड को छपरी बताया और काफी क्रिटिसाइज भी किया। लेकिन अब वाजिद खान ने हार्दिक पर केस कर मामले को गंभीर कर दिया है।

 

वाजिद खान ने कही यह बात

ANI से बातचीत के दौरान वाजिद खान ने बताया कि 1971 के राष्ट्रीय ध्वज अधिनियम की धारा 2 के अनुसार, राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा का सम्मान किया जाना चाहिए, जोकि हार्दिक पांड्या ने बिल्कूल भी नहीं किया।

वाजिद खान ने कहा, ‘हार्दिक पांड्या अपने पीठ पर नेशनल फ्लैग बांधे हुए अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डांस वगैरह करते नजर आए और इसके बाद वो एक कोने में जाकर उनके साथ लेटे थे। दोनों काफी करीब थे और प्यार भरी बातें कर रहे थे, जो कि भारतीय फ्लैग का अपमान है।

मालूम हो कि वाजिद ने बताया है कि भारतीय झंडे का अपमान करने के चक्कर में उन्होंने हार्दिक पांड्या के खिलाफ शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में कंप्लेंट दर्ज करा दी है और अब देखना होगा कि आगे इस पर क्या एक्शन लेती है।

 

Leave a Comment