‘अगर वो किसी को खरीद रहे हैं’… पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार को खरीदने पर क्या बोली BCCI?

पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को द हंड्रेड में सनराइजर्स लीड्स के खरीदने पर बवाल मचा हुआ है. सनराइजर्स लीड्स आईपीएल की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद का ही एक हिस्सा है. ऐसे में किसी भारतीय फ्रेंचाइजी के मालिक की ओर से विदेशी लीग में भी पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने से भारतीय क्रिकेट फैंस भड़के हुए हैं और सनराइजर्स ग्रुप को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं. अब इस मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. बोर्ड ने साफ कर दिया है कि विदेशी लीग में कौन सी टीम किसे खरीद रही है, इससे बोर्ड को कोई फर्क नहीं पड़ता.

(खबर अपडेट हो रही है)