Yuvraj Singh Coach: जिस टीम ने 1 साल में निकाला, उसी के बैटिंग कोच बने युवराज सिंह

अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह जैसे ताबड़तोड़ बल्लेबाजों को कोचिंग देने वाले युवराज सिंह अब आईपीएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ नजर आएंगे. उन्हें इस टीम का असिस्टेंट कोच और बैटिंग कोच बनाया गया है.

बता दें साल 2015 में युवराज सिंह बतौर खिलाड़ी भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं. इस खिलाड़ी को दिल्ली कैपिटल्स ने 16 करोड़ में खरीदा था हालांकि एक सीजन के बाद ही उन्हें टीम से हटा दिया गया था लेकिन अब देखिए युवराज इसी टीम के कोच बन गए हैं. युवराज सिंह पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के साथ मिलकर काम करेंगे जो इस टीम के हेड कोच बने हैं.

युवराज सिंह को है अपार अनुभव

 एक ऐसी टीम के कोच बने हैं जिसने अबतक आईपीएल नहीं जीता है. लेकिन अपने अनुभव से युवराज सिंह दिल्ली कैपिटल्स को उसके लक्ष्य तक पहुंचा सकते हैं. सबसे बड़ी बात ये है कि युवराज सिंह दिल्ली के बल्लेबाजों को अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन की तरह आक्रामक बना सकते हैं. युवराज को खिलाड़ियों का गेम सुधारने में महारत हासिल है. बता दें इस खिलाड़ी ने आईपीएल में भी 132 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 2750 रन बनाए. उनका इंटरनेशनल क्रिकेट भी कमाल रहा. 17 सालों में उन्होंने 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी20 मैच खेले. युवराज सिंह ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वर्ल्ड कप जिताने में सबसे अहम भूमिका अदा की थी.

 

 

दिल्ली का बैटिंग कोच बनने पर क्या बोले युवराज?

युवराज ने दिल्ली के साथ एक नया अध्याय शुरू करने को लेकर खुशी जताई. उन्होंने कहा, ‘मेरा इस फ्रेंचाइजी से पुराना जुड़ाव है और मैं मालिकों को अच्छी तरह जानता हूं, इसलिए ये मेरे लिए एक खास मौका है. मैं दादा (गांगुली) के साथ कोच के तौर पर काम करने के लिए भी उत्सुक हूं.’ उन्होंने कहा, ‘कोचिंग एक ऐसी चीज है जिसके लिए मैं बेहद जुनूनी हूं, और मैं इस बेहद प्रतिभाशाली टीम के साथ शुरुआत करने के लिए बेताब हूं.’

Leave a Comment