कनाडा के ओपनर युवराज सामरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तूफानी शतक लगाया. इस खिलाड़ी ने 65 गेंदों में 110 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 11 चौके और 6 छक्के निकले. अपनी इस पारी से युवराज ने आईसीसी टूर्नामेंट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. (फोटो-पीटीआई)
युवराज सामरा टी20 वर्ल्ड कप ही नहीं बल्कि किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. युवराज ने 19 साल, 141 दिन की उम्र में शतक लगाया है. उन्होंने पॉल स्टर्लिंग का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने साल 2011 वर्ल्ड कप में 20 साल, 196 दिन की उम्र में शतक ठोका था.(फोटो-पीटीआई)
युवराज सामरा 20 साल से कम उम्र में आईसीसी टूर्नामेंट में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.(फोटो-पीटीआई)
युवराज सामरा टी20 वर्ल्ड कप में भी शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं. इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान के अहमद शहजाद का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने साल 2016 टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ 22 साल, 127 दिन की उम्र में सेंचुरी ठोकी थी.(फोटो-पीटीआई)
युवराज सामरा टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले एसोसिएटेड नेशन के खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 110 रनों की पारी खेली. वैसे टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी 123 रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड ब्रैंडन मैक्कलम के नाम है. ये पारी उन्होंने 2012 टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ खेली थी.(फोटो-पीटीआई)



