WTC Most Successful Captains: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इतिहास में कुछ कप्तानों ने अपने शानदार नेतृत्व से टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. कप्तानी के साथ-साथ प्रदर्शन की दोहरी जिम्मेदारी निभाते हुए इन खिलाड़ियों ने अपनी टीमों को कई यादगार जीत दिलाई. WTC इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तानों की सूची में भारत के दो पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा भी शामिल हैं.
पैट कमिंस हैं नंबर-1
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस WTC इतिहास में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले कप्तान हैं. उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 40 मुकाबले खेले, जिनमें 25 मैच जीते. टीम को सिर्फ 9 मुकाबलों में हार मिली, जबकि 6 मैच ड्रॉ रहे.
बेन स्टोक्स दूसरे स्थान पर
इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं. उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने WTC में 40 मुकाबले खेले, जिनमें 21 में जीत हासिल की. टीम को 17 मैचों में हार मिली, जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ रहे.
विराट कोहली का शानदार कप्तानी रिकॉर्ड
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का WTC में कप्तान के तौर पर शानदार रिकॉर्ड रहा है. उन्होंने 22 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की, जिसमें भारत ने 14 मुकाबले जीते. टीम को 7 मैचों में हार मिली, जबकि 1 मुकाबला ड्रॉ रहा.
जो रूट ने भी छोड़ी अपनी छाप
इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट भी इस सूची में शामिल हैं. WTC इतिहास में उन्होंने 35 टेस्ट मैचों में कप्तानी की, जिसमें इंग्लैंड ने 14 मुकाबले जीते. टीम को 14 मैचों में हार का सामना करना पड़ा, जबकि 7 मुकाबले ड्रॉ रहे.
रोहित शर्मा टॉप-5 में शामिल
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी WTC इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तानों की टॉप-5 सूची में शामिल हैं. उनकी कप्तानी में भारत ने 24 मुकाबले खेले, जिनमें 12 मैच जीते. वहीं 9 मैचों में हार मिली, जबकि 3 मुकाबले ड्रॉ रहे.
WTC इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान
| कप्तान | मैच | जीत | हार | ड्रॉ |
|---|---|---|---|---|
| पैट कमिंस | 40 | 25 | 9 | 6 |
| बेन स्टोक्स | 40 | 21 | 17 | 2 |
| विराट कोहली | 22 | 14 | 7 | 1 |
| जो रूट | 35 | 14 | 14 | 7 |
| रोहित शर्मा | 24 | 12 | 9 | 3 |