WTC के पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया पहले से तीसरे नंबर पर खिसकी, न्यूजीलैंड टॉप पर पहुंची

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट के बाद बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दरअसल केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड पर साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 176 रनों से हराकर सीरीज अपने नाम की।

इस हार के साथ ऑस्ट्रेलिया ने न सिर्फ सीरीज गंवाई बल्कि WTC Points Table में अपना पहला स्थान भी खो दिया है। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम तीसरे से दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

दरअसल साउथ अफ्रीका की जीत के बाद न्यूजीलैंड को अंक तालिका में सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। टीम अब 52 पॉइंट्स और 72.22 के जीत प्रतिशत के साथ पहले नंबर पर है। न्यूजीलैंड ने इस चक्र में अब तक 6 टेस्ट खेले हैं, जिनमें 4 में जीत मिली, 1 में हार और 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है।

साउथ अफ्रीका का जीत प्रतिशत 71.43 है

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। टीम ने WTC 2025-27 में अब तक 7 टेस्ट खेले हैं जिनमें 5 मुकाबले जीते और 2 में हार मिली है। उसका जीत प्रतिशत 71.43 है। इस जीत से साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया है और अब वह न्यूजीलैंड से सिर्फ जीत प्रतिशत के आधार पर पीछे है।

ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर पहुंचा

वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए यह हार अंक तालिका के लिहाज से बड़ा झटका है। पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम ने इस चक्र में 13 टेस्ट खेले हैं। इनमें 9 जीत और 4 हार शामिल हैं। लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर पहले स्थान पर बनी ऑस्ट्रेलिया अब 69.23 जीत प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर आ गई है। यानी एक टेस्ट के नतीजे ने टॉप-3 टीमों की स्थिति बदल दी है।

जानिए टीम इंडिया कहां है?

दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम इस समय WTC Points Table में चौथे नंबर पर है। भारत ने मौजूदा चक्र में 11 टेस्ट मुकाबले खेले हैं, जिनमें 5 में जीत मिली, 4 में हार का सामना करना पड़ा और 2 मैच ड्रॉ रहे। टीम का जीत प्रतिशत 51.52 है। टॉप-2 में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के आने के बाद भारत के लिए आगे के मुकाबले अहम हो गए हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल अंक तालिका में सबसे ज्यादा जीत प्रतिशत रखने वाली टॉप-2 टीमों के बीच खेला जाता है। ऐसे में भारत को फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए अपने बाकी मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी। फिलहाल भारत और टॉप-3 टीमों के बीच जीत प्रतिशत का अंतर है इसलिए हर टेस्ट का नतीजा अंक तालिका में उसकी स्थिति पर असर डाल सकता है।

Leave a Comment