RCB vs DC Final: कहते हैं बड़े खिलाड़ी की पहचान बड़े मुकाबलों में होती है. जेमिमाह रॉड्रिग्स ने एक बार फिर खुद को बड़े ही मुकाबले में साबित किया है. दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमाह रॉड्रिग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग में कमाल अर्धशतक जड़ा. जेमिमाह रॉड्रिग्स ने 37 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके शामिल रहे. जेमिमाह रॉड्रिग्स का स्ट्राइक रेट 168.75 रहा और उन्होंने लॉरा वूल्वार्ट के साथ मिलकर 76 रनों की बेश्कीमती साझेदारी की. अपनी इस पारी के दौरान जेमिमाह ने बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया.
जेमिमाह का रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक
जेमिमाह रॉड्रिग्स ने आरसीबी के खिलाफ फाइनल मैच में सिर्फ 32 गेंदों में अर्धशतक जड़ा. ये किसी भी खिलाड़ी का महिला प्रीमियर लीग में सबसे तेज अर्धशतक है. नेट सिवर ब्रंट ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ सिर्फ 29 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था लेकिन उन्होंने ये पारी एलिमिनेटर मैच में खेली थी. रॉड्रिग्स की तूफानी इनिंग फाइनल मैच में आई है.
Sweet striking from the @DelhiCapitals captain
Jemimah Rodrigues’ delightful shots to power #DC‘s chase
Updates
https://t.co/seGdvpFWwh #TATAWPL | #ClaimTheCrown | #GGvDC | #Eliminator pic.twitter.com/zNo5kz93TZ
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) February 3, 2026
जेमिमाह ने मिडिल ओवर्स में दिखाया दम
दिल्ली कैपिटल्स को शेफाली और लिजेले ली ने अच्छी शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े. शेफाली के आउट होने के बाद ली भी 37 रन बनाकर पवेलियन लौट गई. क्रीज पर जेमिमाह आईं और उनके सामने मिडिल ओवर्स में रन रेट को ऊपर रखने की चुनौती थी. जेमिमाह ने इस चैलेंज को स्वीकार किया और उन्होंने अपने ही अंदाज में सिंगल-डबल्स के साथ-साथ क्लासिक चौके बी लगाए. उन्होंने लॉरा वूल्वार्ट के साथ मिलकर 34 गेंदों में 50 रन जोड़े.


https://t.co/seGdvpFWwh #TATAWPL | #ClaimTheCrown | #GGvDC | #Eliminator pic.twitter.com/zNo5kz93TZ