विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का रोमांचक फाइनल मुकाबला वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला गया. इस मैच में RCB ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी और दूसरी बार लीग का खिताब अपने नाम किया. कप्तान स्मृति मंधाना की अगुवाई में टीम ने 2024 सीजन की सफलता को दोहराया और मुंबई इंडियंस के साथ सबसे ज्यादा टाइटल जीतने वाली टीमों की लिस्ट में शामिल हो गई.
RCB की टीम पर बरसा पैसा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को इस यादगार जीत के पास प्राइज मनी के तौर पर करोड़ रुपए भी दिए गए. RCB को 6 करोड़ रुपये का बड़ा इनाम मिला. वहीं, उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स भी खाली हाथ नहीं रही. दिल्ली कैपिटल्स को 3 करोड़ रुपए दिए गए. यह प्राइज मनी स्ट्रक्चर WPL की शुरुआत से ही चला आ रहा है. अब तक मुंबई इंडियंस ने दो बार खिताब जीतकर 6-6 करोड़ का इनाम हासिल किया है, वहीं, RCB ने 2024 सीजन में भी यही प्राइज मनी जीती थी. इस बार RCB की लगातार मजबूत तैयारी और टीम वर्क ने उन्हें चैंपियन बनाया.
इसके अलावा, टूर्नामेंट की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज (ऑरेंज कैप), सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज (पर्पल कैप) और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को 5-5 लाख रुपए मिले. इसके अलावा, सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली और बेस्ट स्ट्राइक रेट वाली खिलाड़ी को भी 5-5 लाख रुपए का इनाम दिया गया.
खबर अपडेट हो रही है…