WCL 2026: इंडिया चैंपियंस बाहर, साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में; बचे हुए 2 स्थान के लिए तीन टीमों में टक्कर

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के तीसरे सीजन (WCL 2026) के 15 मुकाबलों के बाद अब दो सेमीफाइनलिस्ट टीमें तय हो चुकी हैं। साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने अपने पहले चारों लीग मैच जीतते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

वहीं वेस्टइंडीज चैंपियंस ने अपने आखिरी लीग मैच में इंडिया चैंपियंस को हराते हुए 6 अंकों के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं युवराज सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम बाहर हो गई है।

अब बचे हुए दो स्थानों के लिए टक्कर इंग्लैंड चैंपियंस, ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस और बांग्लादेश चैंपियंस के बीच है। इंग्लैंड की टीम ने अपने 4 में से दो मुकाबले जीते हैं और यही हाल ऑस्ट्रेलियाई टीम का भी है। पांचवें मैच में दोनों टीमें एक दूसरे से भिड़ेंगी। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं हारने वाली टीम को साउथ अफ्रीका चैंपियंस और बांग्लादेश चैंपियंस के मैच का इंतजार करना होगा।

बांग्लादेश चैंपियंस अगर उलटफेर करते हुए साउथ अफ्रीका चैंपियंस को अच्छे अंतर से हराती है, तो इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच में हारनेवाली टीम का पत्ता कट सकता है। यह दोनों मुकाबले बुधवार 14 अक्टूबर को ही खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 16 अक्टूबर को होंगे। वहीं फाइनल मैच 18 अक्टूबर को खेला जाएगा।

इंडिया चैंपियंस का निराशाजनक प्रदर्शन

इंडिया चैंपियंस की बात करें तो टीम ने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को हराते हुए विजयी आगाज किया था। उसके बाद टीम को लगातार चार हार का सामना करना पड़ा। युवराज सिंह की कप्तानी वाली यह टीम इंग्लैंड चैंपियंस, साउथ अफ्रीका चैंपियंस, बांग्लादेश चैंपियंस और फिर वेस्टइंडीज चैंपियंस से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

WCL 2026 के 15 मैचों के बाद अंकतालिका

रैंक टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस (Q) 4 4 0 0 8 +2.151
2 वेस्टइंडीज चैंपियंस (Q) 5 3 2 0 6 -0.489
3 इंग्लैंड चैंपियंस 4 2 2 0 4 +0.158
4 ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस 4 2 2 0 4 -0.144
5 इंडिया चैंपियंस 5 1 4 0 2 -0.346
6 बांग्लादेश चैंपियंस 4 1 3 0 2 -1.051

युवराज सिंह टॉप-5 से बाहर, एबी डिविलियर्स नंबर 1; WCL 2026 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले शीर्ष-10 बल्लेबाज

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 में इंडिया चैंपियंस और वेस्टइंडीज चैंपियंस के बीच हुए मैच के बाद सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में एबी डिविलियर्स पहले स्थान पर बने हुए हैं जबकि युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा इस स्थान पर हैं।

Leave a Comment