Wankhede Pitch Report: मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम आज एक महायुद्ध का गवाह बनने जा रहा है। T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी, तो दांव पर सिर्फ फाइनल का टिकट नहीं, बल्कि टीम इंडिया का सालों पुराना सपना भी होगा।
इस हाई-वोल्टेज मैच से ठीक पहले ड्रेसिंग रूम से एक ऐसी खबर आई है, जिसने भारतीय खेमे में खलबली मचा दी है।
एक ऐसा ‘अदृश्य दुश्मन’ वानखेड़े के मैदान पर घात लगाए बैठा है, जो टॉस के बाद मैच की दिशा ही बदल सकता है। क्या टीम इंडिया इस जाल को काट पाएगी या वानखेड़े की ये पिच भारत की हार की पटकथा लिखेगी? आइए जानतें हैं टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने क्या कहा और वानखेड़े की पिच का पूरा गणित क्या है?
Wankhede Stadium Pitch: वानखेड़े की पिच का रहस्य
मैच से पहले वानखेड़े की पिच की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें पिच पर हल्की घास (Green Tinge) दिखाई दे रही है। दरअसल, यह लाल मिट्टी की पिच है और नमी (Humidity) को बनाए रखने के लिए जानबूझकर घास छोड़ी गई है। मैच की शुरुआत में यह तेज गेंदबाजों को सीम मूवमेंट और अतिरिक्त उछाल प्रदान करेगी, जिससे शुरुआती ओवरों में भारतीय ओपनर्स के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। हालांकि, यह मैदान ऐतिहासिक रूप से बल्लेबाजों का मददगार रहा है और यहां 200 से अधिक का स्कोर बनना आम बात है।
टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने मैच से चंद घंटे पहले एक ऐसी बात कह दी है जो भारतीय फैंस की धड़कनें बढ़ा सकती है। मोर्कल ने ‘ओस’ (Dew) को सबसे बड़ी चिंता बताया है। उन्होंने कहा, ‘ओस हमेशा एक बड़ी चिंता होती है और सबसे बड़ी समस्या यह है कि टॉस पर आपका कंट्रोल नहीं होता। वानखेड़े का मैदान छोटा है और यहां गेंद काफी तेजी से बाउंड्री की ओर जाती है, जिससे गेंदबाजों के लिए मार्जिन बहुत कम रह जाता है।’
मोर्कल ने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि यहां बल्लेबाजों की ताकत ही उनकी कमजोरी भी बन सकती है, लेकिन गेंदबाजों को हर गेंद पर संघर्ष करना होगा। अगर दूसरी पारी में ओस गिरती है, तो भारतीय स्पिनरों और तेज गेंदबाजों के लिए गीली गेंद से रन रोकना नामुमकिन जैसा हो जाएगा।
India vs England, 2nd Semi-Final: आज के मैच की पूरी जानकारी
- मुकाबला: भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा सेमीफाइनल (ICC T20 World Cup 2026)
- तारीख: आज, 5 मार्च 2026
- समय: शाम 7:00 बजे (IST)
- वेन्यू: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
India vs England, 2nd Semi-Final लाइव टेलीकास्ट (TV चैनल):
- ब्रॉडकास्टर: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network)
- आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर अपनी पसंदीदा क्षेत्रीय भाषाओं (हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु आदि) में कमेंट्री के साथ मैच देख सकते हैं।
India vs England, 2nd Semi-Final: लाइव स्ट्रीमिंग (Online)
प्लेटफॉर्म: डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar)
कैसे देखें: आप अपने स्मार्टफोन पर हॉटस्टार ऐप या लैपटॉप/पीसी पर उनकी वेबसाइट के जरिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
इंडिया टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।
इंग्लैंड टीम: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग, जेमी ओवरटन।