Virat Kohli फिर बनेंगे नंबर 1, IPL 2026 के लिए इंडिया में पड़े कदम

Virat Kohli: विराट कोहली के कदम इंडिया में पड़ चुके हैं. एयरपोर्ट से उनका वीडियो सामने आया है, जिससे पता चलता है कि IPL 2026 के लिए वो लंदन से आ गए हैं. IPL के 19वें सीजन को लेकर विराट कोहली की तैयारियां लंदन में भी जारी रही होंगी. लेकिन, इंडिया पहुंचने के बाद अब वो जल्दी ही RCB के कैंप में शामिल होकर अपनी प्रैक्टिस को और धार देते दिखेंगे. RCB फिलहाल IPL डिफेंडिंग चैंपियन है. विराट कोहली उसके उस तमगे को तो बरकरार रखने की कोशिश करेंगे ही, उसी कोशिश के दौरान वो नंबर 1 भी बनेंगे.

पत्नी अनुष्का के साथ भारत पहुंचे विराट

विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ लंदन से इंडिया लौटे हैं. एयरपोर्ट से सामने आए वीडियो में उनके साथ अनुष्का भी दिख रही हैं. संभव है कि अब अगले दो महीने यानी जब तक आईपीएल चलेगा, विराट-अनुष्का दोनों भारत में ही रहेंगे.

विराट कोहली फिर बनेंगे नंबर 1

अब सवाल है कि विराट कोहली फिर नंबर 1 किस मामले में बनने वाले हैं? सबसे ज्यादा रन, सबसे ज्यादा शतक, सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर, सबसे ज्यादा अर्धशतक जैसे सारे मामलों में तो IPL में डंका उनके ही नाम का है. फिर अब वो किस मामले में बनने वाले हैं नंबर 1? IPL 2026 में ऐसा होता दिखेगा अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा बार टॉप स्कोर बनाने के मामले में.

सबसे ज्यादा बार अपनी टीम के लिए बनाएंगे टॉप स्कोर

विराट कोहली अभी तक अपनी टीम के लिए एक इनिंग में टॉप स्कोर बनाने के मामले में डेविड वॉर्नर के साथ बराबरी पर हैं. दोनों ने 66-66 बार अपनी टीम के लिए टॉप स्कोर बनाया है. अब डेविड वॉर्नर तो IPL में रहे नहीं तो ऐसे में विराट कोहली के पास इस बार उन्हें पछाड़कर नंबर 1 बनने का मौका होगा.

9000 रन पूरे करने से भी ज्यादा दूर नहीं विराट

विराट कोहली ने RCB के लिए IPL में अब तक 267 मैच खेले हैं, जिसकी 259 पारियों में उन्होंने 71 फिफ्टी प्लस स्कोर के साथ 8661 रन बनाए हैं. IPL में विराट को छोड़ अब तक किसी भी बल्लेबाज ने 8000 रन भी नहीं बनाए. लेकिन, विराट कोहली IPL 2026 में 9000 रन के आंकड़े को भी छू सकते हैं, जिससे वो बस 339 रन दूर हैं.