Vaibhav Sooryavanshi First-Ball Heroics vs World-class bowlers: वैभव सूर्यवंशी सिर्फ खिलाड़ी नहीं रन मशीन हैं. इसका सबूत 15 साल का यह खिलाड़ी लगातार दे रहा है.
आरसीबी के खिलाफ वैभव काल बनकर आए थे, उन्होंने जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार की गेंदों पर शुरुआत से ही धमाका किया जिसे देखकर हर कोई हैरान था. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के खिलाफ वैभव ने 4 गेंदों पर 18 रन और भुवनेश्वर कुमार के एक ही ओवर में 16 रन जड़कर दिखा दिया कि वो किसी भी वर्ल्ड क्लास गेंदबाज से नहीं डरते हैं.
वर्ल्ड क्लास गेंदबाजों को पहली गेंद पर छक्का मारने का लगा चस्का
- IPL की पहली गेंद – छक्का
- बुमराह की पहली गेंद – छक्का
- भुवनेश्वर की पहली गेंद – चौका
- हेज़लवुड की पहली 4 गेंदें – चौका, चौका, चौका, छक्का
- शार्दुल ठाकुर की पहली गेंद – छक्का
न कोई हिचकिचाहट, न कोई दुविधा…बस चौके और छक्के की बरसात
महज़ 15 साल की उम्र में, वैभव सूर्यवंशी IPL में खेल रहे हैं, बल्कि पूरी हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ वर्ल्ड क्लास गेंदाजों का सामना कर रहे हैं. आरसीबी के खिलाफ 26 गेंदों पर बनाए गए उनके 78 रनों में उन्होंने केवल 15 गेंदों में अर्धशतक जमाने का कमाल किया . आंकड़ों से कहीं ज़्यादा, जिस अंदाज में उन्होंने यह पारी खेली, वह सबसे ज़्यादा काबिले-तारीफ थी. वैभव के सामने भुवी हो या फिर हेजलवनड.. उन्होंने न कोई हिचकिचाहट, न कोई दुविधा दिखाई, बस साफ-सुथरे शॉट्स और पूरी तरह से स्पष्ट सोच के साथ इन गेंदबाजों पर हमला किया.
IPL में वैभव सूर्यवंशी:
- बुमराह के खिलाफ पहली गेंद – 6
- भुवी के खिलाफ पहली गेंद – 4
- शार्दुल के खिलाफ पहली गेंद – 6
- सिराज के खिलाफ दूसरी गेंद – 6
- सुंदर के खिलाफ पहली गेंद – 6
- अर्शदीप के खिलाफ पहली गेंद – 4
- जानसेन के खिलाफ दूसरी गेंद – 6
- हेज़लवुड के खिलाफ पहली गेंद – 4
कमेंटेटर भी जोश में
वैभव के कमाल को देखकर कमेंट्री कर रहे कमेंटेटर भी जोश में थे. उनके आवाज में जोश था. ऐसा लग रहा था कि कमेंटेटर भी वैभव की आतिशी पारी को देखकर अपनी जगह पर खड़े हो गए हैं. क्रिकेट पंडित भी वैभव की बैटिंग देख दंग हैं.
इरफान पठान बोले, जानबूझकर बड़े गेंदबाज़ों को टारगेट कर रहा
इरफ़ान पठान STAR SPORTS पर कहते हैं, “बॉलर घबरा रहे हैं उसको बॉलिंग करने से, बॉलर्स एक्चुअली डर रहे हैं. ये मेरी थ्योरी है कि ये जानबूझकर बड़े गेंदबाज़ों का टारगेट करता है ताकि विपक्षी टीम की गेंदबाज़ी के हौसले पस्त हो जाएं” हरभजन सिंह कहते हैं, “बड़े बॉलरों को भी तो कहा कि इसे टारगेट करे.