Virat Kohli congratulated Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ जिस अंदाज में बल्लेबाजी की उसने विराट कोहली का भी दिल जीत लिया.
वैभव ने आरसीबी के खिलाफ 26 गेंद पर 78 रन की आतिशी पारी खेली और अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिलाने में सफल रहे थे. वैभव को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. बता दें कि मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी की मुलाकात किंग कोहली से भी हुई. हुआ ये कि जैसे ही मैच खत्म हुआ तो दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे. ऐसे मे ंजब वैभव, किंग कोहली के पास आए तो यह एक अदभूत पल था. कोहली वैभव से हाथ मिलाते हुए काफी खुश नजर आए. विराट के चेहरे पर खुशी थी तो वहीं, आंखों में एक खास चमक थी. कोहली ने उन्हें शाबासी भी दी, वहीं, 15 साल के वैभव कोहली से मिलकर सांतवें आसमान पर थे. आईपीएल ने अपने इंस्टा पर इसका वीडियो भी शेयर किया है.
जोश हेजलवुड और भुवी की धुनाई करने पर क्या बोले वैभव सूर्यवंशी
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार लेते हुए वैभव सूर्यवंशी ने कहा, “बल्लेबाजी के दौरान मैं वही करने की कोशिश करता हूं, जो अभ्यास में करता हूं. मेरा काम नेचुरल गेम पर ध्यान देना होता है. बल्लेबाजी के दौरान मैं सिर्फ गेंद को देखता हूं, गेंदबाज को नहीं, अब गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हों या फिर जोश हेजलवुड. गेंद जैसी होती है, उसी तरह की शॉट खेलता हूं.”
आउट होने के बाद होने वाली निराशा पर वैभव ने कहा, “अगर मैं विकेट पर टिका रहता हूं तो लक्ष्य सेट करते समय 10-20 रन ज्यादा बन सकते हैं. वहीं, लक्ष्य का पीछा करते समय 2 ओवर पहले जीत सकते हैं. मैं अगर कोई गलत शॉट खेलकर आउट होता हूं, तो टीम का इससे नुकसान होता है और इसी वजह से मैं निराश होता हूं.”