Video: KKR का 25 करोड़ी प्लेयर घायल, एटकिंसन ने मुंह पर मारी खतरनाक बाउंसर, तुरंत छोड़ना पड़ा मैदान

Cameron Green Injured: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन (Cameron Green) इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान बुरी तरह घायल हो गए. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन की खतरनाक बाउंसर कैमरन ग्रीन के मुंह पर लग गई. एटकिंसन की तेज रफ्तार वाली गेंद सीधे ग्रीन के हेलमेट के ग्रिल पर जाकर लगी.

गेंद लगते ही ग्रिल टूट गई और होंठ पर लग गई, जिससे ग्रीन के मुंह से खून निकलने लगा. इसके चलते कैमरन ग्रीन को तुरंत मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा. चोटिल होने के कारण कैमरन ग्रीन पूरे मैच से ही बाहर हो गए. ऐसे में कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर ओली पीक ने उनकी जगह ली.

कैमरन ग्रीन IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं. मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी की. फ्रेंचाइजी ने कैमरन ग्रीन को 25.2 करोड़ रुपये में रिटेन किया है.

कैमरन ग्रीन को कैसे लगी चोट?

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया की टीम 329 रनों के टारगेट का पीछा कर रही थी. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 108 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए. इसके बाद कैमरन ग्रीन नंबर-6 पर बल्लेबाजी करने आए. कैमरन ग्रीन 10 गेंद पर 3 रन बनाकर खेल रहे थे. तभी इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने ग्रीन को शॉर्ट बॉल डाली, जिस पर उन्होंने पुल शॉट लगाने की कोशिश की. गेंद उनके बल्ले के संपर्क में नहीं आई और सीधे हेलमेट की ग्रिल से जा टकराई.

 

 

चोट लगने के बाद ग्रीन के मुंह से खून बहने लगा, जिसके बाद वे तुरंत मैदान से बाहर चले गए. हालांकि राहत की बात यह है कि कैमरन ग्रीन ठीक हैं, क्योंकि उन्होंने पवेलियन लौटते समय उन्होंने ‘थम्स अप’ का इशारा करके संकेत दिया.

ऑस्ट्रेलिया ने गंवाई वनडे सीरीज

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच होबार्ट के मैदान पर खेला गया. इस मुकाबले में इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े. सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने 133 रनों की शतकीय पारी खेली. वहीं, विल जैक्स ने 59 रनों की पारी खेली, जबकि टॉम बैंटन ने 44 रन बनाए. इसके दम पर इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 329 रनों का टारगेट दिया.

इसके जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ 231 रन स्कोर पर ढेर हो गई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैट रेनशॉ ने 55 रनों की पारी खेली, जबकि एलेक्स कैरी ने 37 रन बनाए. वहीं, कूपर कॉनली ने 29 रन और जैक एडवर्ड्स ने 31 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाजी बड़ी पारी नहीं खेल पाया, जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया ने 97 रनों से मैच गंवा दिया. इंग्लैंड ने इस बड़ी जीत के साथ ही सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली.

Leave a Comment