Shardul Thakur: शार्दुल ठाकुर अगर मैदान में हों तो विरोधी टीम कभी चैन से नहीं बैठ सकती क्योंकि ये खिलाड़ी अपनी गेंदों से अकसर जादू करता नजर आता है. ठाकुर ने ये जादू पंजाब किंग्स के खिलाफ भी किया. शार्दुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 ओवर में 39 रन तो दिए लेकिन उन्होंने चार विकेट भी झटके. ठाकुर ने प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर, सूर्यांश शेड्गे और मार्को यानसन का विकेट लिया. शार्दुल ठाकुर को इस सीजन काफी कम मौका मिला है लेकिन ये खिलाड़ी धर्मशाला में मैदान में उतरा और इस सीजन का अपना बेस्ट प्रदर्शन भी कर दिया.
शार्दुल ठाकुर ने दिखाया दम
शार्दुल ठाकुर जैसे ही गेंदबाजी पर लगाए गए उन्होंने मुंबई इंडियंस को कामयाबी दिलानी शुरू कर दी. इस खिलाड़ी ने सबसे पहले प्रभसिमरन सिंह को आउट किया, जो मुंबई इंडियंस के लिए काफी खतरनाक साबित हो रहे थे. प्रभसिमरन ने 32 गेंदों में 57 रन बनाए और ठाकुर ने उन्हें कॉर्बिन बॉश के हाथों कैच आउट कर दिया.
#MI bowlers on the mark
Shardul Thakur and Raj Bawa hitting the top of off
Updates
https://t.co/idtc2OTLbP#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvMI | @mipaltan pic.twitter.com/eGyWOeXudm
— IndianPremierLeague (@IPL) May 14, 2026
शार्दुल ठाकुर ने इसके बाद पंजाब किंग्स के कप्तान को कमाल गेंद पर बोल्ड किया. ठाकुर की पहली गेंद पर अय्यर ने चौका मारा लेकिन अगली गेंद पर उन्होंने पंजाब के कप्तान को बोल्ड कर दिया. ये गेंद इतनी शानदार थी कि अय्यर को पता ही नहीं चला कि वो बोल्ड हो गए हैं. इसके बाद ठाकुर ने सूर्यांश शेड्गे को राज बावा के हाथों कैच आउट कराया और फिर वो मार्को यानसन को बोल्ड करने में कामयाब रहे.
पंजाब का काल हैं शार्दुल
बता दें शार्दुल ठाकुर पंजाब का काल माने जाते हैं. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि आईपीएल में शार्दुल ठाकुर के टॉप 5 प्रदर्शन में से 4 तो पंजाब के खिलाफ ही आए हैं. पंजाब के खिलाफ वो दो बार 4-4 विकेट ले चुके हैं और दो बार उन्होंने 3-3 विकेट हासिल किए हैं. साफ है शार्दुल ठाकुर को पंजाब के खिलाफ गेंदबाजी करना खूब रास आता है.

Shardul Thakur and Raj Bawa hitting the top of off 

https://t.co/idtc2OTLbP#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvMI | @mipaltan pic.twitter.com/eGyWOeXudm