VIDEO: रवींद्र जडेजा ने मारे छक्के ही छक्के… राजस्थान रॉयल्स की ट्रेनिग में मचाई धूम, IPL टीमों को दी वॉर्निंग

IPL 2026, Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स का कैंप काफी पहले ही लग चुका है. लेकिन, उसमें रवींद्र जडेजा ने अपनी पहली ट्रेनिंग अब जाकर की है. IPL के पिछले सीजन तक CSK यानी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे रवींद्र जडेजा IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स से खेलते दिखेंगे. रवींद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स ने CSK से ट्रेड किया है. राजस्थान रॉयल्स ने जडेजा के वेलकम की तस्वीरें और वीडियो तो पहले ही पोस्ट कर दिए थे. लेकिन अब फ्रेंचाइजी ने उनकी पहली प्रैक्टिस का वीडियो भी शेयर किया है.

जडेजा ने RR के लिए की पहली ट्रेनिंग, मारे छक्के ही छक्के

राजस्थान रॉयल्स ने रवींद्र जडेजा का जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो छक्कों की बारिश करते दिख रहे हैं. रवींद्र जडेजा ने मैदान के हर कोने में एक के बाद एक 6 छ्क्के ट्रेनिंग में उड़ाए.

View this post on Instagram

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

राजस्थान रॉयल्स के विरोधियों को चेताया

रवींद्र जडेजा ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स के साथ ये उनकी पहली ट्रेनिंग रही और कुछ शॉट्स मारकर उन्हें अच्छा महसूस हो रहा है. वीडियो में इतना कहने के बाद वो IPL की बाकी टीमों को चेताते भी दिख रहे हैं. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के विरोधियों को एक तरह से आगाह करते हुए कहा कि अभी काफी सारे और शॉट्स का उनके बल्ले से आना बाकी है.

राजस्थान ने CSK से जडेजा को किया ट्रेड

राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को देकर रवींद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स से ट्रेड किया है. जडेजा के साथ उन्हें सैम करन भी मिले हैं. लेकिन, वो अभी फ्रेंचाइजी के साथ नहीं जुड़े हैं. राजस्थान रॉयल्स का कैंप IPL 2026 के लिए पिछले महीने ही लग गया था. जैसे-जैसे IPL के 19वें सीजन के शुरू होने के दिन करीब आ रहे हैं, राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी ने तैयारियों को भी तेज कर दिया है.

राजस्थान के साथ दूसरी बार जुड़े हैं जडेजा

रवींद्र जडेजा का ये राजस्थान रॉयल्स के साथ दूसरी बार जुड़े हैं. इससे पहले उन्होंने अपने IPL करियर की शुरुआत भी इस टीम के साथ ही की थी. पहली बार जब वो इस टीम के साथ थे वो चैंपियन बनी थी. अब दूसरी बार जब राजस्थान रॉयल्स से जुड़ाव हुआ है तो उनकी कोशिश एक बार फिर से इस फ्रेंचाइजी को चैंपियन बनाने की होगी. उनकी उस कोशिश की झलक उनकी ट्रेनिंग में दिख भी रही है.