VIDEO: फील्डिंग में चौकन्ने नजर आए वैभव सूर्यवंशी, ईस्ट जोन अपने भरोसे पर दिलाया पहला विकेट

टीम इंडिया के किशोर बल्लेबाज इन दिनों युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपने खेल का परिचय दे रहे हैं. सिर्फ 15 साल के इस बल्लेबाज ने टीम इंडिया के लिए टी20 फॉर्मेट में धमाल मचाना शुरू कर दिया है.
इस बीच भारतीय सिलेक्टर्स उन्हें लाल गेंद फॉर्मेट में भी परख रहे हैं और इस लेफ्टहैंड बल्लेबाज को घरेलू क्रिकेट के बड़े टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी में मौका दिया है. वैभव फाइनल मैच की पहली पारी में 44 रनों का योगदान दिया. इस मैच में उन्हें अपनी दूसरी पारी का इंतजार है. इससे पहले उन्होंने सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ 92 और 40 रन की पारियां खेली थीं.

चेन्नई के एमए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे फाइनल मैच में ईस्ट जोन ने 708 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा करने के बाद साउथ जोन को की हालत खराब करना शुरू कर दी है. साउथ जोन ने 165 रन जोड़ने तक 4 विकेट गंवा दिए हैं. इस पारी का पहला विकेट ईस्ट जोन को वैभव सूर्यवंशी के भरोसे हासिल हुआ. यह पारी का छठा ही ओवर था, जब तेज गेंदबाज मुकेश कुमार की एक गेंद लेग स्टंप से बाहर जा रही थी.

 

 

इस पर बल्लेबाज रिकी भुई (1) बल्ला टच कर उसे फाइन लेग की ओर चौका जड़ने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रह गए. इस बीच विकेटकीपर कुमार कुशाग्र और गेंदबाज मुकेश कुमार ने जोरदार अपील कर दी, जिसे अंपायर ने नकार दिया. ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन को भरोसा नहीं था कि क्या इस पर रिव्यू मांगा जाए क्योंकि अभी पारी की शुरुआत ही थी. इस बीच टीम के किशोर खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने अपने कप्तान से कहा कि इस पर रिव्यू (DRS) ले लीजिए विकेट मिल जाएगा.

ईशान किशन ने भी अपने युवा खिलाड़ी की बात नहीं टाली और अंपायर के निर्णय को चैलेंज यानी रिव्यू कर दिया. टीवी अंपायर ने इस निर्णय की जांच की तो उनकी मांग सही पाई गई. गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के दस्तानों में गई थी. फील्डिंग टीम के खिलाड़ियों को जैसे ही स्क्रीन पर स्नीकोमीटर की हरकत दिखाई दी वह खुशी से मचल उठे. पूरी टीम विकेट मिलने की खुशी मनाने लगी और तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने अपने दोनों हाथों को ऊपर उठाते हुए वैभव के साथ यह विकेट सेलीब्रेट किया क्योंकि उनका यह विकेट वैभव के भरोसे ही झोली में आया था. आखिर उन्होंने ही कप्तान ईशान किशन को यह भरोसा दिलाया था कि यहां विकेट मिलने की पूरी संभावना है.

बता दें आज मैच का तीसरा दिन है और 708 रन के जवाब में साउथ जोन की टीम अभी तक कुछ खास नहीं कर पाई है. उसकी ओर से देवदत्त पडीक्कल (62) ही हाफ सेंचुरी जमा पाए हैं, जो मुकेश कुमार का दूसरा शिकार बने. कप्तान तिलक वर्मा (17*) स्मारन रविचंद्रन (20*) के साथ खेल रहे हैं.

Leave a Comment