Babar Azam Video Viral: अपनी टीम की हार और खुद के स्ट्राइक रेट को लेकर अक्सर आलोचनाओं का सामना करने वाले पाकिस्तानी स्टार बाबर आजम एक बार फिर चर्चा में हैं। हैदराबाद किंग्समेन के खिलाफ पेशावर जाल्मी की हार के बाद पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब बाबर की तुलना विराट कोहली से की गई तो कप्तान अपना आपा खो बैठे।
उन्होंने न केवल इस तुलना को खत्म करने की बात कही, बल्कि आलोचकों को खरी-खोटी भी सुनाई।
बाबर आजम को अचानक आया गुस्सा (Babar Azam Video Viral)
मैच के बाद एक पत्रकार ने सीधे बाबर की कमजोरी पर हाथ रख दिया। पत्रकार ने पूछा कि विराट कोहली आपकी तरह ही शॉट्स खेलते हैं, लेकिन वे मैच फिनिश करके लौटते हैं, जो आप नहीं कर पा रहे। लोग आपकी उनसे तुलना करते हैं, इस पर आपका क्या कहना है? बाबर ने जवाब देते हुए कहा कि इन चीजों को अपने पास रखें। आमतौर पर शांत दिखने वाले बाबर इस सवाल पर नाखुश दिखे।
हार के बाद बाबर पर उठे सवाल
बाबर ने आगे कहा कि इन चीजों को खत्म करें। इन्हें अपने पास ही रखें। तुलना बंद करें और आगे बढ़ें। यह आपकी गलतफहमी है कि मैंने मैच फिनिश नहीं किए हैं। बाबर का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि वे बार-बार होने वाली इस तुलना से थक चुके हैं। बता दें कि पेशावर जाल्मी की हार के बाद बाबर पर दबाव बढ़ना लाजिमी था।
कोहली से काफी पीछे हैं बाबर
बाबर अपनी टीम के टॉप स्कोरर रहे, लेकिन वे अंत तक टिकने के बावजूद टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करा सके। एक्सपर्ट्स का मानना है कि बाबर रन तो बनाते हैं, लेकिन उनका इम्पैक्ट लक्ष्य का पीछा करते समय वैसा नहीं होता जैसा कोहली या अन्य महान फिनिशर्स का होता है। बता दें कि विराट कोहली ने चेज मास्टर के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वहीं बाबर आजम अभी भी अपनी पारी को तेज करने के लिए संघर्ष से जूझ रहे हैं।