VIDEO: वरुण चक्रवर्ती छोटी सी दुकान पर बैठे, संजू सैमसन ने पी चाय, इन वर्ल्ड चैंपियंस ने फैंस को किया हैरान

T20 World Cup 2026 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए अगला मिशन अब IPL का है, जहां वो अपनी-अपनी टीमों से खेलते दिखेंगे. लेकिन, उससे पहले उन वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ियों ने अपने-अपने घरों का रुख किया. जहां कुछ अपने जरूरी कामों को पूरा करते दिखे तो कुछ रिलैक्स होते नजर आए. कुलदीप यादव IPL 2026 से पहले शादी कर रहे हैं. वहीं वरुण चक्रवर्ती वर्ल्ड चैंपियन बनने की खुशी में अपने साथी खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर के साथ 14 किलोमीटर की परिक्रमा की. उसी दौरान वरुण चक्रवर्ती एक छोटी सी दुकान पर बैठे दिखे.

वरुण चक्रवर्ती का दुकान पर बैठे वीडियो वायरल

तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में एक छोटी सी दुकान पर बैठे वरुण चक्रवर्ती का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वो अपने मोबाइल को चलाते हुए दिख रहे हैं.

संजू सैमसन ने लोकल शॉप पर पी चाय

वरुण चक्रवर्ती की ही तरह संजू सैमसन का एक वीडियो केरल से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक लोकल चाय की दुकान पर बैठे दिख रहे हैं. वर्ल्ड चैंपियन संजू सैमसन को अपनी चाय दुकान पर बैठे देख वहां के स्टाफ भी हैरान थे. वहां मौजूद उनके सभी फैंस ने उस मौके का फायदा उठाया और संजू के साथ अपनी फोटो ली. बड़ी बात ये है कि संजू सैमसन ने भी उन्हें निराश नहीं किया.

T20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन भारत के सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे. उन्होंने 321 रन बनाए हैं. वहीं वरुण चक्रवर्ती सबसे सफल गेंदबाज रहे थे. उन्होंने 14 विकेट लिए थे.