Arjun Tendulkar Yorker: लगता है अर्जुन तेंदुलकर की लखनऊ सुपर जायंट्स से डेब्यू का वक्त अब करीब आ रहा है. वो जल्दी ही IPL 2026 में मैदान पर दिख सकते हैं. हमारे ऐसा कहने के पीछे है उनका वो वीडियो, जिसमें वो आग उगल रहे हैं. किसी गेंदबाज एक यॉर्कर सही से डालना मुश्किल होता है. लेकिन अर्जुन तेंदुलकर ने तो यॉर्कर की लाइन ही लगा दी. एक के बाद एक, दनादन. अब जब यॉर्कर बरसे तो उसका सामना करने वाले बल्लेबाज दहले भी, जो कि बस अपने पैरों को बचाते नजर आए.
अर्जुन तेंदुलकर ने की यॉर्कर की बौछार
अर्जुन तेंदुलकर का वीडियो लखनऊ सुपर जायंट्स के नेट्स पर उनकी प्रैक्टिस का है, जहां उन्होंने गेंद हाथ में ली बस यॉर्कर ही फेंकी. अर्जुन तेंदुलकर ने कुल 7 यॉर्कर लगातार फेंकी. बल्लेबाज बदले पर अर्जुन ने यॉर्कर डालना नहीं छोड़ा. कभी ऋषभ पंत आए तो कभी अब्दुल समद, मगर हर बल्लेबाज उनकी यॉर्कर के आगे बस खुद को बचाता हुआ ही नजर आया.
Remember The Name – Arjun Tendulkar https://t.co/UGS1abBMKD pic.twitter.com/gHvUyNb39N
— Harsh shekhawat (@wordofshekhawat) April 6, 2026
LSG के लिए IPL डेब्यू अब तय!
यॉर्कर की बौछार करते अर्जुन तेंदुलकर का ये वीडियो अब सुर्खियों में है. इस वीडियो को देखने को देखने के बाद LSG के लिए उनके डेब्यू को लेकर कयास लगने भी जारी है. आखिरी अब नहीं तो कब? अर्जुन तेंदुलकर को पहले दो मुकाबले में मौका नहीं मिला. मगर अब लगता है कि उनके IPL 2026 में उतरने में ज्यादा समय नहीं है. अगर ऐसा हुआ तो लखनऊ सुपर जायंट्स दूसरी टीम होगी, जिससे अर्जुन तेंदुलकर IPL डेब्यू करते दिखेंगे.
मुंबई इंडियंस के लिए अर्जुन ने खेले 5 मैच
अर्जुन तेंदुलकर IPL 2026 से पहले मुंबई इंडियंस से जुड़े थे. मुंबई इंडियंस के लिए उन्होंने IPL 2023 में डेब्यू किया था. उन्होंने IPL 2023 में कुल 4 मैच खेले थे, जिसमें 3 विकेट चटकाए थे. इसके अलावा 1 और मैच उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2024 में खेला था. इस तरह कुल मिलाकर अर्जुन तेंदुलकर का आईपीएल करियर अभी 5 मैचों का है.