Vaibhav Sooryavanshi in IPL 2026: ‘बिहार के लाल’ वैभव सूर्यवंशी इस बार आईपीएल में कितना रन बना पाएंगे, इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है. वैभव ने पिछले आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचाया था और फैन्स को गदगद कर दिया था.
अब एक बार फिर इस साल वैभव पर सबकी नजरें हैं. 14 साल का यह खिलाड़ी अपना दूसरा IPL सीज़न खेलने के लिए तैयार है, और उनसे हर किसी को काफी उम्मीद है. हाल ही में एक रिपोर्टर्स ने वैभव से सवाल किया कि इस साल आप आईपीएल में कितना रन बनाना के बारे में सोच रहे हो? इस सवाल पर बिहार के लाल वैभव ने रिएक्ट किया और जो जबाव दिया है उसने महफिल लूट ली है.
दरअसल, मीडिया से बातचीत के दौरान रिपोर्टर ने पूछा, “IPL 2026 के लिए आपके क्या प्लान हैं? जैसे कितने रन मारने हैं, कुछ गोल हैं आपके IPL के ऑरेंज कैप के लिए?” वैभव ने जवाब दिया, “ऐसा सवाल बोलोगे तो मैं दो तीन हज़ार रन बोल दूंगा. वैभव के जबाव ने फैन्स का दिल जीत लिया.