India vs England Under 19 World Cup Final: वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इतिहास रच दिया है. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सिर्फ 55 गेंदों पर शतक लगा दिया. 14 साल के इस बल्लेबाज ने अपनी शतकीय पारी में 8 छक्के और 8 चौके लगाए. वैभव सूर्यवंशी अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय हैं. उनसे पहले उनमुक्त चंद और मनजोत कालरा ने ये कमाल किया है लेकिन वैभव सूर्यवंशी से तेजी से कोई शतक तक नहीं पहुंचा है. वैभव सूर्यवंशी ने इसके साथ ही उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए.
वैभव सूर्यवंशी ने बनाए ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं.
अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे तेज शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम हो गया है.
वैभव सूर्यवंशी अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
वैभव सूर्यवंशी अंडर 19 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 वनडे क्रिकेट में 100 छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. ये कारनामा करने वाले वो पहले खिलाड़ी हैं.