बिहार के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 27 मार्च को 15 साल के हो गए हैं. 15वां जन्मदिन वैभव के लिए बेहद खास है वो इसलिए क्योंकि अब ये खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर सकता है. वैभव सूर्यवंशी कब टीम इंडिया के लिए खेलेंगे ये तो वक्त बताएगा लेकिन फिलहाल ये खिलाड़ी आईपीएल 2026 में उतरने वाला है. वैभव इस टूर्नामेंट में ताबड़तोड़ रन बरसाना चाहेंगे, आइए इससे पहले आपको बताते हैं कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के सामने अब कौन से 15 चैलेंज हैं.
पहला चैलेंज
वैभव सूर्यवंशी के सामने पहला चैलेंज राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन बनाना होगा. राजस्थान की टीम साल 2008 में आईपीएल जीती थी और तब से उसे अपने दूसरे खिताब का इंतजार है. जिस तरह वैभव ने टीम इंडिया को अंडर 19 वर्ल्ड कप जिताया कुछ इसी तरह वो राजस्थान को फिर चैंपियन बनाना चाहेंगे.
दूसरा चैलेंज
वैभव सूर्यवंशी के सामने दूसरा चैलेंज क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ना होगा. इस खिलाड़ी ने हाल ही में बीसीसीआई अवॉर्ड्स के कार्यक्रम में कहा था कि वो क्रिस गेल के 175 रनों का रिकॉर्ड तोड़ना चाहेंगे. गेल ने ये पारी 2013 में हुए आईपीएल में खेली थी. ये टी20 क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है.
तीसरा चैलेंज
वैभव सूर्यवंशी अब 15 साल के हो गए हैं तो अब उनका एक और बड़ा मकसद जल्द से जल्द टीम इंडिया के लिए डेब्यू करना होगा. अगर सूर्यवंशी का ये आईपीएल सीजन अच्छा गया तो इस खिलाड़ी को मौका मिल सकता है. वो सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले भारतीय भी बन सकते हैं.
चौथा चैलेंज
वैभव सूर्यवंशी के सामने चौथा सबसे बड़ा चैलेंज अंडर 19 वनडे में दोहरा शतक जड़ना होगा. अगर इस खिलाड़ी को टीम इंडिया में जगह नहीं मिली तो ये खिलाड़ी इंडिया ए लेवल पर खेलता दिखेगा. वहां सूर्यवंशी चाहेंगे कि वो लिस्ट ए में अपना पहला दोहरा शतक लगाएं.
पांचवां चैलेंज
वैभव सूर्यवंशी ताबड़तोड़ छक्के लगाने के लिए मशहूर हैं, ऐसे में उनका मकसद आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के मारना भी होगा. ये रिकॉर्ड फिलहाल क्रिस गेल के ही नाम है, जिन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 17 छक्के मारे थे.
छठा चैलेंज
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ना भी वैभव सूर्यवंशी का मकसद होगा. वैभव को अगर इंटरनेशनल लेवल पर मौका मिलता है या फिर वो अंडर 19 या इंडिया के लिए लिस्ट ए मैच खेलते हैं तो वो चाहेंगे कि सबसे तेज शतक उनके बल्ले से निकले. वनडे में सबसे तेज शतक एबी डिविलियर्स के नाम है, जो उन्होंने 31 गेंदों में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था.
7वां चैलेंज
वैभव सूर्यवंशी चाहेंगे कि वो आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज बनें. 2012 में क्रिस गेल ने आरसीबी के लिए 59 छक्के मारे थे. वैभव के निशाने पर ये रिकॉर्ड होगा.
8वां चैलेंज
आईपीएल 2026 के दौरान ही वैभव सूर्यवंशी के सामने चैलेंज होगा कि वो इस टूर्नामेंट ही अपने 100 टी20 छक्के भी पूरे करें. ये खिलाड़ी अबतक 62 छक्के लगा चुका है.
9वां चैलेंज
वैभव सूर्यवंशी के सामने एक चैलेंज एक ओवर में 6 छक्के लगाना होगा. आईपीएल में कभी किसी बल्लेबाज ने 6 गेंदों में 6 छक्के नहीं मारे हैं, जाहिर तौर पर ये रिकॉर्ड सूर्यवंशी के निशाने पर होगा.
10वां चैलेंज
वैसे तो ये वैभव सूर्यवंशी का दूसरा ही आईपीएल है लेकिन वो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतना चाहेंगे. अगर वो ऐसा करते हैं तो ऐसा पहली बार होगा जब कोई 15 साल का खिलाड़ी आईपीएल में ये मुकाम हासिल करे.
11वां चैलेंज
आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी सूर्यवंशी अपने नाम करना चाहेंगे. आईपीएल में सबसे कम 30 गेंदों में शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है.
12वां चैलेंज
वैभव सूर्यवंशी के सामने एक चैलेंज आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला टीनेजर बनना होगा. 598 रन बनाकर पृथ्वी शॉ के नाम ये रिकॉर्ड है. सूर्यवंशी के 252 रन हो चुके हैं.
13वां चैलेंज
वैभव सूर्यवंशी के सामने 13वां चैलेंज एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाना होगा. 2016 में विराट कोहली ने एक आईपीएल में 4 शतक लगाए थे, सूर्यवंशी इस रिकॉर्ड को तोड़ना चाहेंगे.
14वां चैलेंज
वैभव सूर्यवंशी के सामने विराट कोहली के एक और रिकॉर्ड को तोड़ने का चैलेंज है. विराट ने एक सीजन में 11 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए हैं और सूर्यवंशी में ये कारनामा करने की काबिलियत है.
15वां चैलेंज
वैभव सूर्यवंशी चाहेंगे कि वो एक आईपीएल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच भी जीतें. ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है, जिन्होंने 2016 में 4 प्लेयर ऑफ द मैच जीते थे.