Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी हुए मालामाल, बिहार के CM नीतीश कुमार ने दिए इतने पैसे

Vaibhav Sooryavanshi- Bihar CM Nitish Kumar: राजस्थान रॉयल्स का ट्रेनिंग कैंप छोड़कर वैभव सूर्यवंशी पटना पहुंचे, जहां उन्हें लाखों रुपये सम्मान में मिले. वैभव सूर्यवंशी का ये सम्मान बिहार सरकार की तरफ से किया गया. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने अवास पर वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित किया. वैभव के सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा बिहार के दूसरे मंत्री भी CM आवास पर मौजूद रहे.

CM नीतीश कुमार ने किया वैभव को सम्मानित

वैभव सूर्यवंशी इन दिनों IPL 2026 की तैयारियों में मशगूल थे. वो राजस्थान रॉयल्स के ट्रेनिंग कैंप में जमकर पसीना बहा रहे थे. ऐसे में पटना वो बस अपने सम्मान समारोह में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे. हालांकि, इससे पहले जब BCA यानी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने राज्य के तमाम खिलाड़ियों को सम्मानित किया था, तब वैभव उसका हिस्सा बनने पटना नहीं पहुचे थे. जबकि BCA की तरफ से वैभव का भी नाम सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में था. लेकिन, बिहार के CM से सम्मानित होने वो खुद पटना पहुंचे थे.

वैभव सूर्यवंशी को मिले 50 लाख रुपये

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख रुपये का चेक सम्मान के तौर पर प्रदान किया. वैभव का ये सम्मान हाल ही में भारत की अंडर 19 टीम के वर्ल्ड चैंपियन बनने को लेकर किया गया है. उस टूर्नामेंट के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों का सामना करते हुए 175 रन ठोके थे.

वैभव सूर्यवंशी के सम्मान समारोह के दौरान बिहार के उप-मख्यमंत्री सम्राट चौधरी और खेल मंत्री श्रेयसी सिंह के अलावा BCA के अधिकारी भी मौजूद रहे.