Vaibhav Sooryavanshi- Ravindra Jadeja: क्रिकेट के मैदान पर वैभव सूर्यवंशी ऐसे खेलते हैं, जैसे उन्हें किसी चीज का डर ही नहीं. वहां उन्हें बचाने की जरूरत नहीं पड़ती बल्कि विरोधी गेंदबाज और टीम ही उनसे बचती दिखती है.
लेकिन, क्रिकेट के मैदान से बाहर वैभव सूर्यवंशी के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसका सामना करने के लिए वो तैयार नहीं थे. और, ऐसे में उन्हें बचाने के लिए रवींद्र जडेजा को आगे आना पड़ा. अब सवाल है कि वैभव सूर्यवंशी के साथ हुआ क्या?
वैभव सूर्यवंशी को बचाने क्यों आगे आए जडेजा?
राजस्थान रॉयल्स के एक इवेंट के दौरान का सामना एक तीखे सवाल से हुआ. उनसे हुआ सवाल राजस्थान रॉयल्स के 2008 के बाद से IPL ट्रॉफी ना जीत पाने से जुड़ा रहा. सवाल था कि राजस्थान को सूखाग्रस्त क्षेत्र माना जाता है और 2008 में आपने IPL ट्रॉफी जीती थी. उसके बाद से ये भी सूखाग्रस्त क्षेत्र है तो क्या 2026 में राजस्थान रॉयल्स जीतेगी IPL? अब ये सवाल इतना गंभीर था कि रवींद्र जडेजा ने तुरंत माइक अपने हाथ में लिया और वैभव सूर्यवंशी को बचाने के लिए आगे आए.
रवींद्र जडेजा ने वैभव से हुए सवाल का क्या जवाब दिया?
रवींद्र जडेजा ने सवाल के जवाब में कहा कि आपने सही कहा कि 2008 से हमने ट्रॉफी नहीं जीती. अभी तो राजस्थान में बहुत ही हरियाली नजर आ रही है. आप ऐसा मत बोलिए सूखा है. बहुत जगह हरियाली है. कोई भी चीज को बड़े होने में टाइम लगता है. पौधा भी बड़ा होता है तो उसको टाइम लगता है. अभी वो पौधा बड़ा हो गया है. अभी वो फल आना शुरू हो गया है.
राजस्थान रॉयल्स के साथ वैभव का इस बार होगा दूसरा सीजन
वैभव सूर्यवंशी का राजस्थान रॉयल्स और IPL में ये दूसरा सीजन होगा. उन्होंने पिछले साल ही अपना IPL डेब्यू किया है. राजस्थान रॉयल्स ने जब अपना पहला IPL खिताब जीता था, तब तो वैभव का जन्म भी नहीं हुआ था. ऐसे में जो सवाल उनसे हुआ उसका जवाब देने के लिए वो उतने परफेक्ट पर्सन भी नहीं होते, जितने कि रवींद्र जडेजा. हां, रवींद्र जडेजा से उन्होंने सीखा जरूर होगा कि ऐसे सिचुएशन को हैंडल कैसे करते हैं.