The Hundred: काव्या मारन की सनराइजर्स का ‘X’ अकाउंट बंद, पाकिस्तानी खिलाड़ी पर मचे बवाल के बीच एक्शन

IPL 2026 सीजन शुरू होने से पहले ही सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन विवादों में फंस गई हैं. इंग्लैंड की ‘द हंड्रेड’ लीग में सनराइजर्स ग्रुप की फ्रेंचाइजी ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदा है, जिसको लेकर बवाल मच गया है. पहली बार ‘द हंड्रेड’ में ऑक्शन का आयोजन किया गया, जिसमें मेंस टूर्नामेंट के लिए सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को मोटी रकम देकर खरीदा. इसके बाद से ही काव्या मारन को जमकर आलोचना झेलनी पड़ रही है. इसी विवाद के बीच अब सनराइजर्स लीड्स का सोशल मीडिया अकाउंट अचानक सस्पेंड हो गया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है.

(खबर अपडेट हो रही है)