बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान का द हंड्रेड की ऑक्शन के लिए सेलेक्शन हो गया है. बांग्लादेश से सिर्फ दो ही खिलाड़ी चुने गए हैं. द हंड्रेड में आईपीएल टीम के मालिकों की टीमें भी हैं, जिन्होंने मुस्तिफिजुर रहमान को ऑक्शन में लाने की मंजूरी दी है. बता दें भारत और बांग्लादेश के बीच खराब रिश्तों की वजह से मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर कर दिया गया. इस खिलाड़ी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9.20 करोड़ की कीमत पर खरीदा था लेकिन फिर बीसीसीआई के निर्देश के बाद कोलकाता ने उन्हें टीम से बाहर कर दिया लेकिन अब आईपीएल से जुड़ी टीमों के मालिक ही द हंड्रेड में उनपर दांव लगा सकती हैं.
द हंड्रेड में लगेगा मुस्तफिजुर रहमान पर दांव
द हंड्रेड में पहली बार नीलामी होने वाली है और इसका आयोजन 11 और 12 मार्च को लंदन में होगा. मुस्तफिजुर रहमान ने भी इस टूर्नामेंट में अपना नाम रजिस्टर कराया. मुस्तफिजुर उन 23 बांग्लादेशी खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्हें हंड्रेड नीलामी के लिए चुना गया था. लेकिन अंत में सभी टीमों ने मिलकर सिर्फ रिशाद हुसैन और मुस्तफिजुर रहमान को ही चुना. इस बार द हंड्रेड में पहली बार आईपीएल मालिक नजर आने वाले हैं. एमआई लंदन, मैनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स और सदर्न ब्रेव को आईपीएल मालिकों ने खरीदा है. मुस्तफिजुर रहमान ने नीलामी में अपनी शुरुआती कीमत 1 लाख पाउंड तय की है. वहीं, रिशाद का बेस प्राइस 75,000 पाउंड है .
Two Bangladeshi players have made it to the final list for The Hundred auction. Out of the 23 names registered from Bangladesh, only Rishad Hossain and Mustafizur Rahman made it to the list! What do you think the two of them will get a chance at The Hundred for the first time? pic.twitter.com/JSFPzAEz2f
— Akash Ghosh (@ghosh_akas67248) March 2, 2026
कब शुरू होगी द हंड्रेड 2026 लीग?
द हंड्रेड ऑक्शन में 16 टीमों में पुरुषों और महिलाओं सहित 200 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. द हंड्रेड टूर्नामेंट 21 जुलाई को शुरू होगा, जिसमें एमआई लंदन और सनराइजर्स लीड्स एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे. टूर्नामेंट का फाइनल रविवार, 16 अगस्त को लॉर्ड्स में होगा, जबकि एलिमिनेटर मैच 14 अगस्त को ओवल में खेले जाएंगे.