टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक कुछ कमाल कैच देखने को मिले हैं और इसी लिस्ट में अब श्रीलंका के पथुम निसांका का नाम भी जुड़ गया है. ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच ग्रुप बी के मुकाबले में निसांका ने अपनी फील्डिंग से हर किसी को हैरान कर दिया. सुपर-8 राउंड में जगह बनाने के लिए हो रहे इस मैच में श्रीलंकाई खिलाड़ी ने अपने कैच से बड़ा अंतर पैदा किया. उनका ये कैच इसलिए खास था क्योंकि उससे पहले उन्होंने एक आसान कैच ड्रॉप कर दिया था लेकिन फिर टूर्नामेंट के सबसे बेहतरीन कैच में से एक लपककर इसकी भरपाई की.
पल्लेकेले में सोमवार 16 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के मैच में निसांका का ये कमाल देखने को मिला. ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी कर रही थी. उसके लिए मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने तूफानी शुरुआत दिलाई. इन दोनों के आउट होते ही अचानक पारी लड़खड़ा गई. मगर फिर जॉश इंग्लिस और ग्लेन मैक्सवेल ने स्कोर को आगे बढ़ाना जारी रखा और ये श्रीलंका के लिए आफत साबित हो रहा था.
कुछ ही गेंदों में सुधारी अपनी गलती
फिर 16वें ओवर में दुष्मंता चमीरा की गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने एक ऊंचा शॉट खेल दिया. यहां पर निसांका के पास कैच लेने का मौका था लेकिन गेंद के नीचे आकर भी वो इस आसान कैच को नहीं लपक सके. गेंद उनके हाथ को हल्के से छूते हुए निकल गई. इसने श्रीलंकाई फैंस को निराश कर दिया लेकिन खुद निसांका ने खुद पर इसका असर नहीं होने दिया और अगले ही ओवर में भरपाई कर दी.
𝐍𝐨 𝐜𝐚𝐩𝐞 𝐧𝐞𝐞𝐝𝐞𝐝
Pathum Nissanka defies gravity with an absolute screamer to dismiss Maxwell!
ICC Mens #T20WorldCup | #SLvAUS | LIVE NOW
https://t.co/J53l5oud0B pic.twitter.com/n7nMhQvtiZ
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 16, 2026
स्पिनर दुशान हेमंता के ओवर की पहली गेंद पर मैक्सवेल ने रिवर्स स्वीप खेला. गेंद बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर से निकल रही थी लेकिन इससे पहले कि गेंद बाउंड्री की ओर जा पाती, वहीं पर तैनात निसांका ने अपने बाईं ओर हवा में छलांग लगा दी और कैच लपक लिया. गेंद इतनी तेज थी कि निसांका ने जब कैच लपका तो उनके हाथ शरीर से काफी पीछे थे. इस कैच ने सबके होश उड़ा दिए.
ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग का पतझड़
निसांका ने 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर जब कैच छोड़ा था, तब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 151 रन था और मैक्सवेल 18 रन पर थे. ऑस्ट्रेलिया के लिए 200 का स्कोर तय नजर आ रहा था. मगर अगले ही ओवर की पहली गेंद पर श्रीलंकाई फील्डर ने अपनी गलती सुधारी और यहां से ऑस्ट्रेलिया का पतझड़ शुरू हो गया. उस वक्त ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 160 रन था और अगले 21 रन पर मैक्सवेल समेत ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट गंवा दिए.


https://t.co/J53l5oud0B pic.twitter.com/n7nMhQvtiZ