अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिदा खान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मात्र 1 विकेट लेकर कमाल कर दिया। इस एक विकेट के साथ उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने विकेटों का दोहरा शतक पूरा किया।
वह T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने। ऐसे में आज हम आपके लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप-10 गेंदबाजों की लिस्ट लेकर आए हैं। इस लिस्ट में एकमात्र भारतीय अर्शदीप सिंह मौजूद हैं, जो आज न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में कमाल कर सकते हैं। अर्शदीप के नाम फिलहाल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 149 विकेट दर्ज हैं। अगर आज वह एक विकेट चटकाते हैं तो वह इस फॉर्मेट में 150 विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों के क्लब में शामिल हो जाएंगे, साथ ही वह 150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय भी बनेंगे।
अर्शदीप सिंह बतौर तेज गेंदबाज रच सकते हैं इतिहास
27 वर्षीय अर्शदीप ऑकलैंड में एक शिकार करते ही T20I में 100 से कम पारियों में 150 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बन जाएंगे। अब तक यह कमाल सिर्फ दो स्पिनर ही कर पाए हैं। श्रीलंका के स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने 90 पारियों जबकि अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने 92 पारियों में 150 विकेट कंप्लीट किए थे। टी20 इंटरनेशनल में अभी तक सिर्फ 9 गेंदबाज ही 150 या उससे अधिक शिकार कर पाए हैं। राशिद के नाम इस फॉर्मेट में सर्वाधिक विकेट का रिकॉर्ड दर्ज है।
मिचेल सेंटनर भी 150 विकेट के आंकड़े से एक कदम पर
अर्शदीप सिंह की तरह न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर भी 150 T20I विकेट के क्लब में शामिल होने से मात्र 1 विकेट दूर है। भारत के खिलाफ जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज में सेंटनर अभी तक 3 मुकाबलों में सबसे अधिक 7 विकेट चटका चुके हैं। आज अगर वह एक और विकेट चटकाते हैं तो वह भी इस फॉर्मेट में 150 विकेट पूरे कर लेंगे।
भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा टी20 ऑकलैंड में खेला जाना है। सीरीज के पहले तीन मैच जीतकर श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में आज टीम मैनेजमेंट की नजरें बेंच गर्म कर रहे खिलाड़ियों को मौका देने पर होगी। देखने वाली बात यह भी होगी कि अगर ईशान किशन फिट होते हैं तो क्या वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग XI में मौका मिलेगा या नहीं। पिछले मुकाबले में वैभव ने अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज करते हुए 45 रनों की धुआंधार पारी खेली थी और टीम इंडिया को तूफानी शुरुआत दिलाई थी।