T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची, टॉप-10 में भारत का सिर्फ एक खिलाड़ी, जसप्रीत बुमराह 20वें नंबर पर

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बल्लेबाजों के दबदबे के बीच कुछ गेंदबाज ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी या फिरकी से लगातार बल्लेबाजों को परेशान किया है। इस प्रारूप में विकेट लेना किसी भी गेंदबाज के लिए बड़ी चुनौती माना जाता है।

अफगानिस्तान के राशिद खान ने इस चुनौती को अपनी ताकत बनाया। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं। राशिद खान के नाम 120 मैचों में 200 विकेट दर्ज हैं। इस सूची में इंग्लैंड के आदिल रशीद दूसरे और हॉन्गकॉन्ग के एहसान खान तीसरे स्थान पर हैं।

इस शीर्ष-30 सूची में भारत के तीन गेंदबाज शामिल हैं। अर्शदीप सिंह 150 विकेट के साथ नौवें स्थान पर हैं। जसप्रीत बुमराह 126 विकेट लेकर 20वें स्थान पर हैं, जबकि अक्षर पटेल 116 विकेट के साथ संयुक्त रूप से 28वें स्थान पर हैं। हार्दिक पंड्या भी 114 विकेट लेकर सूची में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 विकेट का आंकड़ा छूने वाले राशिद खान इस सूची में इकलौते गेंदबाज हैं। उनके आसपास भी कोई नहीं है। आदिल रशीद उनसे 29 विकेट दूर हैं। राशिद खान और हॉन्गकॉन्ग के एहसान खान तथा न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी के बीच विकेटों का अंतर 35 है।

न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी 164 विकेट लेकर पांचवें स्थान पर हैं। श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा और बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान के नाम 163-163 विकेट हैं। ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा 153 विकेट के साथ आठवें स्थान पर हैं।

अर्शदीप सिंह टॉप-10 में शामिल इकलौते भारतीय

भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपेक्षाकृत कम समय में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी खास पहचान बनाई है। वह 103 मैचों में 150 विकेट लेकर इस सूची में नौवें स्थान पर हैं। इस आंकड़े के साथ वह शीर्ष 10 में शामिल इकलौते भारतीय गेंदबाज हैं।

अर्शदीप ने 99 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 2143 गेंदों में 150 विकेट लिए हैं। उनका गेंदबाजी औसत 20.62 और इकॉनमी रेट 8.65 है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 51 रन देकर पांच विकेट है। उनके नाम एक बार पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

अर्शदीप सिंह के बाद भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नंबर आता है। बुमराह ने 100 मैचों में 126 विकेट हासिल किए हैं। वह इस सूची में 20वें स्थान पर हैं। उनका गेंदबाजी औसत 18.21 और इकॉनमी रेट 6.52 है। जसप्रीत बुमराह ने 97 पारियों में 13 मेडन ओवर भी डाले हैं।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष 30 गेंदबाज (30 अक्टूबर 2026 की शाम 5 बजे तक अपडेट)

खिलाड़ी मैच रन विकेट 4 5 पारी गेंद ओवर मेडन SR BBI औसत इकॉनमी कब से कब तक
राशिद खान (अफगानिस्तान/आईसीसी) 120 2812 200 9 2 120 2747 457.5 2 13.73 5/3 14.06 6.14 2015-2026
आदिल रशीद (इंग्लैंड) 153 4006 171 4 0 146 3178 529.4 5 18.58 4/2 23.42 7.56 2009-2026
एहसान खान (हॉन्गकॉन्ग) 119 2538 165 8 1 116 2489 414.5 7 15.08 5/26 15.38 6.11 2016-2026
ईश सोढ़ी (न्यूजीलैंड) 142 3798 165 4 0 135 2792 465.2 0 16.92 4/12 23.01 8.16 2014-2026
टिम साउदी (न्यूजीलैंड) 126 3671 164 2 2 123 2753 458.5 7 16.78 5/18 22.38 8 2008-2024
वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका) 101 2647 163 5 0 99 2238 373 2 13.73 4/9 16.23 7.09 2019-2026
मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश) 130 3447 163 3 2 129 2802 467 8 17.19 6/10 21.14 7.38 2015-2026
एडम जम्पा (ऑस्ट्रेलिया) 118 3113 153 5 1 115 2539 423.1 2 16.59 5/19 20.34 7.35 2016-2026
अर्शदीप सिंह (भारत) 103* 3093 150 2 1 99 2143 357.1 4 14.28 5/51 20.62 8.65 2022-2026
शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) 129 3117 149 6 2 126 2745 457.3 3 18.42 5/20 20.91 6.81 2006-2024
मिचेल सैंटनर (न्यूजीलैंड) 142* 3464 149 4 0 136 2898 483 3 19.44 4/11 23.24 7.17 2015-2026
रिजवान बट (बहरीन) 97 2348 148 4 4 96 2087 347.5 9 14.1 6/9 15.86 6.75 2022-2026
संदीप लामिछाने (आईसीसी/नेपाल) 80 1830 142 3 2 79 1792 298.4 11 12.61 5/9 12.88 6.12 2018-2026
मार्क एडायर (आयरलैंड) 100 2812 142 4 0 100 2157 359.3 3 15.19 4/13 19.8 7.82 2019-2026
वीरनदीप सिंह (मलेशिया) 131 1868 141 4 1 109 2109 351.3 11 14.95 5/14 13.24 5.31 2019-2026
शेम नगोचे (केन्या) 120 2305 136 3 0 116 2410 401.4 17 17.72 4/14 16.94 5.73 2010-2026
शाहीन शाह अफरीदी (पाकिस्तान) 103 2904 136 3 0 103 2223 370.3 3 16.34 4/22 21.35 7.83 2018-2026
अली दाऊद (बहरीन) 85 1841 135 7 2 85 1834 305.4 11 13.58 7/19 13.63 6.02 2023-2026
हारिस रऊफ (पाकिस्तान) 94 2807 133 5 0 92 2009 334.5 2 15.1 4/18 21.1 8.38 2020-2025
जसप्रीत बुमराह (भारत) 100 2295 126 1 0 97 2110 351.4 13 16.74 4/15 18.21 6.52 2016-2026
जुनैद सिद्दीकी (यूएई) 91 2562 126 5 1 91 2013 335.3 3 15.97 5/35 20.33 7.63 2019-2026
शादाब खान (पाकिस्तान) 126 3043 125 3 0 117 2461 410.1 3 19.68 4/8 24.34 7.41 2017-2026
हेनरी सेनयोंडो (युगांडा) 95 1681 124 7 1 91 1921 320.1 11 15.49 5/8 13.55 5.25 2019-2025
रिचर्ड नगारवा (जिम्बाब्वे) 98 2578 124 3 0 96 2074 345.4 12 16.72 4/16 20.79 7.45 2019-2026
पवनदीप सिंह (मलेशइया) 99 2191 120 4 0 99 2207 367.5 11 18.39 4/3 18.25 5.95 2019-2026
ब्लेसिंग मुजरबानी (जिम्बाब्वे) 99 2555 117 2 0 96 2109 351.3 9 18.02 4/17 21.83 7.26 2018-2026
मार्टिन अकायेज़ु (रवांडा) 115 2506 117 3 0 105 1925 320.5 7 16.45 4/9 21.41 7.81 2021-2026
सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे) 146 2948 116 2 1 132 2496 416 5 21.51 5/18 25.41 7.08 2013-2026
अक्षर पटेल (भारत) 116* 2728 116 0 0 108 2108 351.2 6 18.17 3/9 23.51 7.76 2015-2026
हार्दिक पंड्या (भारत) 138 3093 114 3 0 125 2225 370.5

Leave a Comment