टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की शानदार जीत के कुछ दिन बाद विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने जम्मू-कश्मीर के कटरा में स्थित मशहूर वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे. अभिषेक ने मां के दरबार में आभार व्यक्त किया और आशीर्वाद लिया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ फोटोज भी शेयर कीं. (PHOTO CREDIT- INSTAGRAM)
अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर अपनी इस तीर्थयात्रा की फोटोज शेयर करते हुए लिखा, ‘जय माता दी.’ फोटोज में वह पारंपरिक सफेद कुर्ता-पायजामा में नजर आए. साथ ही माथे पर तिलक लगाए, हाथ जोड़े हुए खड़े दिखे. वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं जिसमें वह तीर्थ मार्ग पर पैदल चलते और लोगों से मिलते-जुलते दिख रहे हैं. (PHOTO CREDIT- INSTAGRAM)
अभिषेक शर्मा को टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी अलग-अलग मंदिरों में दर्शन करते हुए देखा गया था. सेमीफाइनल मैच से ठीक पहले वह मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर भी गए थे. वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 के आखिरी मैच से पहले उन्हें कोलकाता में स्थित कालीघाट काली मंदिर में भी देखा गया था. (PHOTO CREDIT- INSTAGRAM)
अभिषेक शर्मा भले ही इस टूर्नामेंट में फॉर्म के लिए जूझते हुए नजर आए थे. लेकिन फाइनल मैच में उन्होंने एक यादगार पारी खेली थी. फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 21 गेंदों में ताबड़तोड़ 52 रन ठोके, जिसमें कई चौके-छक्के शामिल थे. (PHOTO CREDIT- PTI)
अभिषेक ICC T20 रैंकिंग में टॉप बल्लेबाज बने हुए हैं. वह अब आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे. आईपीएल में वह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. वह साल 2019 से इस टीम का हिस्सा हैं और पिछले कुछ सीजन से टीम के बड़े मैच विनर भी साबित हुए हैं. (PHOTO CREDIT- PTI)



