T20 World Cup में दूसरी बार नेपाल दिखाएगा कमाल, तीन करोड़ फैंस का सपना साकार करेंगे ये 15 खिलाड़ी

Nepal Cricket Team for T20 World Cup: भारतीय क्रिकेटर और भारत ए के पूर्व कप्तान प्रियांक पंचाल नेपाल से ऐसी यादें लेकर लौटे हैं, जो उनके दिल में हमेशा के लिए बस गई हैं। काठमांडू में एक महीना बिताने के दौरान पंचाल को खचाखच भरे स्टेडियम या बड़े आयोजनों से ज्यादा वहां के लोगों की सादगी, गर्मजोशी और मु

नेपाल प्रीमियर लीग में करनाली याक्स फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े पंचाल ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि नेपाल एक ऐसा देश है, जहां क्रिकेट के लिए दिल धड़कता है, लेकिन यहां का जुनून शोर से नहीं बल्कि अपनापन और मुस्कान से झलकता है। उन्होंने कहा, “मैं जिन भी खिलाड़ियों, अधिकारियों और प्रशंसकों से मिला, सभी ने बेहद प्यार और सम्मान के साथ स्वागत किया। क्रिकेट के प्रति उनका प्रेम बहुत सच्चा और गहरा है।”

वर्ल्ड कप में दूसरी बार खेलेगी नेपाल की टीम

तीन करोड़ से अधिक आबादी वाला नेपाल अब एक बार फिर अपने क्रिकेटरों से बड़ी उम्मीदें लगाए बैठा है। लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने के बाद नेपाल की टीम आठ फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। एक समय बुनियादी ढांचे की कमी से जूझ चुकी नेपाली टीम के लिए विश्व कप में खेलना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।

रोहित पौडेल की कप्तानी में उतरने वाली नेपाली टीम को भारतीय मैदानों पर भी अपने प्रशंसकों का भरपूर समर्थन मिलने की उम्मीद है। नेपाल क्रिकेट संघ (सीएएन) के अध्यक्ष और वरिष्ठ राजनेता चतुर बहादुर चंद ने बताया कि वानखेड़े में नेपाल के मैचों के टिकटों की बिक्री काफी अच्छी रही है। उन्होंने कहा, “अगर हम दिल्ली में खेलते तो वहां भी अच्छी भीड़ होती। हमारे प्रशंसक ही हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं।”

नेपाल के प्रमुख स्तंभ हैं रोहित पौडेल

नेपाली टीम में अनुभव और युवा जोश का अच्छा मेल देखने को मिलता है। कप्तान रोहित पौडेल बल्लेबाजी के प्रमुख स्तंभ हैं, जबकि करण केसी, सोमपाल कामी और संदीप लामिछाने जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम को मजबूती देते हैं। संदीप लामिछाने नेपाल के एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईपीएल, बिग बैश लीग और कैरेबियन प्रीमियर लीग जैसे बड़े टूर्नामेंट खेले हैं।

 

चंद ने कहा कि संदीप टीम के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं, लेकिन रोहित पौडेल ने भी पिछले कुछ वर्षों में शानदार नेतृत्व किया है। उन्होंने बताया कि टीम ने टूर्नामेंट से पहले श्रीलंका में तैयारी शिविर लगाया है, जिसका फायदा खिलाड़ियों को मिलेगा।

इन टीमों से जीत हासिल कर सकता है नेपाल

के पास इटली और स्कॉटलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने का अच्छा मौका है। अगर टीम इंग्लैंड या वेस्टइंडीज में से किसी एक को हराने में सफल रहती है, तो वह अगले दौर में जगह बना सकती है। क्रिकेट के प्रति जुनून, प्रशंसकों का समर्थन और बढ़ता आत्मविश्वास नेपाल को इस विश्व कप में एक खतरनाक टीम बना सकता है।

नेपाल का शेड्यूल

टी20 विश्व कप में नेपाल की टीम अपने अभियान की शुरुआत 8 फरवरी को मुंबई में के खिलाफ मुकाबले से करेगी। इसके बाद नेपाल 12 फरवरी को इटली से भिड़ेगा, जबकि 15 फरवरी को उसका सामना वेस्टइंडीज से होगा। ग्रुप चरण का अंतिम मुकाबला नेपाल 17 फरवरी को स्कॉटलैंड के खिलाफ मुंबई में खेलेगा।

वर्ल्ड कप के लिए नेपाल की टीम

कुशल भुर्टेल, संदीप जोरा, रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, सोमपाल कामी, करण केसी, नंदन यादव, आसिफ शेख, लोकेश बम, संदीप लामिछाने, बसीर अहमद, गुलसन झा, ललित राजबंशी, शेर मल्ला।

Leave a Comment