T20 world cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पांचवें मैच में नेपाल की टीम एक ऐतिहासिक जीत से सिर्फ 4 रन दूर रह गई. नेपाल ने इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम शानदार टक्कर दी. ये मैच आखिरी गेंद तक चला, जहां इंग्लैंड ने बाजी मारी और 2 अहम पॉइंट्स हासिल किए. इंग्लैंड की टीम ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 184 रन बनाए, इसके जवाब में नेपाल की टीम 180 रन ही बना सकी और जीत के काफी करीब पहुंचकर हार गई.
इंग्लैंड ने बोर्ड पर लगाया बड़ा स्कोर
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी चुनी और 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन बनाए. इस दौरान जेकब बेथेल ने 35 गेंदों पर 55 रन और कप्तान हैरी ब्रुक ने 32 गेंदों पर 53 रन की शानदार पारियां खेलीं. विल जैक्स ने भी नाबाद 39 रन टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया. नेपाल की ओर से दीपेंद्र सिंह ऐरी और नंदन यादव ने 2-2 विकेट लिए. वहीं, शेर मल्ला, संदीप लामिछाने ने 1-1 विकेट चटकाया.
खबर अपडेट हो रही है…