T20 World Cup जीतने के बाद अब सूर्यकुमार यादव लेंगे संन्यास? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा ऐलान

Suryakumar Yadav On Retirement: कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम अब उस खास लिस्ट में शामिल हो गया है, जिन्होंने भारत को आईसीसी टूर्नामेंट जिताया है. सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी दमदार रहा और अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया. हालांकि, टूर्नामेंट की शुरुआत से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि 35 साल के सूर्यकुमार यादव इस टूर्नामेंट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे. अब उन्होंने खुद इस राज से पर्दा उठा दिया है.

संन्यास पर सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान

T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल जीतने के बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिटायरमेंट को लेकर उठ रहे सवालों का मजाकिया अंदाज में जवाब दिया. मैच के तुरंत बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेड कोच गौतम गंभीर के साथ मौजूद सूर्या ने कहा, ‘जब सब कुछ इतना अच्छा चल रहा है तो रिटायरमेंट के बारे में सोचने की क्या जरूरत है.’ यानी उन्होंने साफ किया कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं और अभी काफी क्रिकेट बाकी है.

सूर्यकुमार यादव ने बताया अगला टारगेट

सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने आगे के प्लान के बारे में भी बताया. सूर्या ने बताया कि अब उनकी नजरें ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर हैं. साथ ही टी20 वर्ल्ड कप 2028 के ऊपर भी उनकी निगाहे हैं. ऐसे में कहा जा सकता है कि सूर्या अभी कम से कम 2 साल और इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना चाहते हैं. क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप का अलगा एडिशन 2028 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मेजबानी में खेला जाएगा.

फाइनल में नहीं चला बल्ला

सूर्यकुमार यादव के लिए फाइनल मैच बतौर बल्लेबाज कुछ खास नहीं रहा. वह बिना खाता खोले आउट हो गए. हालांकि, इस टूर्नामेंट में उन्होंने 9 मैच खेलते हुए कुल 242 रन बनाए. वह 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज रहे. जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल रहा, जो टूर्नामेंट के पहले ही मैच में आया था. उस मुकाबले में उन्होंने दबाव में एक मैच विनिंग पारी खेली थी.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें