T20 World Cup जीतते ही हार्दिक पंड्या के खिलाफ पुलिस में शिकायत, गर्लफ्रेंड माहिका के साथ एक फोटो बनी वजह

टीम इंडिया के लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद से ही देशभर में खुशी का माहौल है. टीम इंडिया ने अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर रिकॉर्ड तीसरी बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया. टीम इंडिया के खिलाड़ी इस जीत के जश्न में डूबे हैं और अपने-अपने घरों को लौट चुके हैं, जहां उनका जोरदार स्वागत हो रहा है. मगर खिताबी जीत के महज 3 दिन के अंदर ही टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक मुसीबत में फंस गए हैं. पुणे के एक एडवोकेट ने हार्दिक पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

जानकारी के मुताबिक, हार्दिक पंड्या के खिलाफ पुणे के शिवाजीनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. ये शिकायत एक स्थानीय एडवोकेट वाजिद खान ने दर्ज कराई है और आरोप लगाया है कि हार्दिक पंड्या ने मैच खत्म होने के बाद जश्न मनाने के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान किया. अपनी शिकायत में एडवोकेट ने कहा कि पंड्या एक मंच पर राष्ट्रीय ध्वज को अपने शरीर पर लपेटकर लेटे हुए दिखाई दिए और उनके साथ उनकी साथी भी मंच पर लेटी हुई नजर आईं.

(खबर अपडेट हो रही है)