T20 World Cup के इतिहास के 5 सबसे बड़े स्कोर, लिस्ट में किस स्थान पर है भारत का नाम?

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। T20 World Cup 2026 के अब तक 9 संस्करण खेले जा चुके हैं और इसका 10वां संस्करण 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच खेला जाना है। इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर कर रहे हैं।

टूर्नामेंट के पहले दिन ही 3 मुकाबले होंगे, जिसमें भारत-यूएसए, पाकिस्तान-नीदरलैंड और वेस्टइंडीज-स्कॉटलैंड शामिल है। इस तरह से फैंस को पहले दिन ही ट्रिपल मजा आने वाला है।

भारत इस बार डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान पर उतरने वाला है। अगर टीम इंडिया इस बार ट्रॉफी अपने नाम कर लेती है, तो वे 3 बार टी20 वर्ल्ड कप को जीतने वाली पहली टीम बन जाएंगे। टूर्नामेंट के काफी मैच भारत में होने हैं, जहां पर हमें बड़े-बड़े स्कोर देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में आइए आपको टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में बने सबसे बड़े टॉप-5 स्कोर के बारे में बताते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास के 5 सबसे बड़े स्कोर

1. टी20 वर्ल्ड कप 2007, श्रीलंका

2007 में टी20 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण खेला गया था और इसी साल विश्व कप के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी बना था। ये मैच श्रीलंका और केन्या के बीच खेला गया था, जिसमें श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाए थे। इसके जवाब में केन्या की टीम 88 रनों पर सिमट गई थी और श्रीलंका ने मैच को 172 रनों से अपने नाम कर लिया था। ये टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

2. टी20 वर्ल्ड कप 2016, इंग्लैंड

टी20 वर्ल्ड कप 2016 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया था। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए थे, जिसे इंग्लैंड ने 8 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया था और 230 रन बनाकर वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरे सबसे बड़ा स्कोर बना दिया था।

3. टी20 वर्ल्ड कप 2026, साउथ अफ्रीका

इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 229 रन बनाए थे। ये टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

4. टी20 वर्ल्ड कप 2007, भारत

टी20 वर्ल्ड कप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए टीम इंडिया ने 218 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। भारत ने इस मैच को 200 रनों से अपने नाम किया था। ये मैच भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के 6 छ्क्कों के लिए याद किया जाता है।

5. टी20 वर्ल्ड कप 2024, वेस्टइंडीज

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में वेस्टइंडीज की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का पांचवां सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। उन्होंने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए थे। इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 114 रनों पर सिमट गई थी और विंडीज ने मुकाबले को 104 रनों से अपने नाम किया था।

Leave a Comment