T20 World Cup Today Match 10 February 2026: टी20 विश्व कप में आज किन टीमों का मैच है, जानिए कब और कहां

T20 World Cup 2026 Today Match Schedule: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का आज चौथा दिन है। आज (मंगलवार) टूर्नामेंट में तीन और दिलचस्प मुकाबले खेले जाने वाले हैं। इन मुकाबलों में कुछ बड़ी टीमें मैदान पर होंगी तो कुछ उनसे कमजोर टीमें भी, लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट रफ्तार पकड़ रहा है, उसको देखते हुए ये साफ कहा जा सकता है कि किसी भी दिन बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है, जो इस क्रिकेट फॉर्मेट का सबसे रोचक पहलू भी रहा है।

आज टी20 विश्व कप में तीन मैच खेले जाने हैं जिसमें पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, यूएई, यूएसए, नामीबिया और नीदरलैंड की टीमें मैदान पर होने वाली हैं। इनमें से दो मुकाबले भारतीय जमीन पर खेले जाएंगे, जबकि एक मैच श्रीलंका में आयोजित होगा। तो आइए जानते हैं कि आज किसका किससे मुकाबला होने वाला है और क्या है मैच का समय।

आज का पहला मैच, नामीबिया बनाम नीदरलैंडः टूर्नामेंट में दिन का पहला मुकाबला अफ्रीकी देश नामीबिया और नीदरलैंड की टीमों के बीच खेला जाना है। नामीबिया का ये मौजूदा विश्व कप संस्करण में पहला मैच होगा जहां वो अपनी छाप छोड़ने का प्रयास करेंगे। उनके सामने होगी डच टीम जिसे अपने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

आज का दूसरा मैच, न्यूजीलैंड बनाम यूएईः मंगलवार का दूसरा मैच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की टीमों के बीच खेला जाना है। ये ग्रुप-D का मुकाबला होगा। न्यूजीलैंड की टीम ने अपना पहला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से जीतकर विजयी आगाज किया था। जबकि यूएई की टीम आज टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेलने उतरेगी।

आज का तीसरा मैच, पाकिस्तान बनाम यूएसएः दिन का तीसरा और सबसे रोचक मैच पाकिस्तान क्रिकेट टीम और यूएसए क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। ये ग्रुप-ए का मुकाबला होगा। अब तक पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में अपना पहला मैच नीदरलैंड के खिलाफ हांफते-हांफते जीतते हुए अपने अभियान का विजयी आगाज किया था। जबकि यूएसए की टीम को शानदार प्रदर्शन के बाद सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी झेलनी पड़ी और उन्हें भारत के खिलाफ हार झेलनी पड़ी।

आज के मैचों का समय और कहां खेलें जाएंगे? (T20 World Cup Today Match Time And Venue)

किसका-किसका मैच कहां होगा मुकाबला मैच का समय
1. नामीबिया VS नीदरलैंड दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम) सुबह 11:00 बजे
2. न्यूजीलैंड VS यूएई चेन्नई (एमए चिदंबरम स्टेडियम) दोपहर 03:00 बजे
3. पाकिस्तान VS यूएसए कोलंबो (आर प्रेमदासा स्टेडियम) शाम 07:00 बजे

टी20 विश्व कप 2026 में दुनिया के 20 देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन टीमों के बीच 55 मुकाबले खेले जाने हैं। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Leave a Comment