India beat Zimbabwe: भारत ने सुपर-8 का अपना दूसरा मुकाबला जीत लिया है. चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ उसने बड़ी जीत दर्ज की और उसी के साथ पॉइंट्स टेबल में भी छलांग लगाई है. अब उसका रन रेट माइनस में नहीं रहा बल्कि पॉजिटिव हो गया है, जो कि सेमीफाइनल में उसके पहुंचने की उम्मीदों को परवान चढ़ाने के लिए बेहद जरूरी था. जिम्बाब्वे को हराने के बाद सुपर-8 के ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल में भारत के अब 2 मैचों के बाद 2 अंक हो गए हैं.
भारत ने जिम्बाब्वे को बुरी तरह से हराया
भारत ने जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए 257 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करने में वो बुरी तरह नाकाम रहे. ब्रायन बेनेट को छोड़ जिम्बाब्वे के कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी के आगे जम नहीं सका.