Zimbabwe beat Sri Lanka: जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को बाहर का रास्ता दिखाकर T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में तो पहले ही जगह बना ली थी. अब उसने टूर्नामेंट के मेजबान श्रीलंका को उसी के घर में हराते हुए सुपर-8 से पहले नंबर 1 का तमगा भी हासिल कर लिया है. जिम्बाब्वे ने कोलंबो में खेले ग्रुप बी के अपने आखिरी मुकाबले में श्रीलंका को हरा दिया. इस जीत के साथ वो अब ग्रुब बी की अंक तालिका में टॉप की टीम बन गई है.
श्रीलंका को हराकर जिम्बाब्वे सुपर-8 से पहले नंबर 1
श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले से पहले ग्रुप बी में जिम्बाब्वे दूसरे नंबर की टीम थी. उसके 3 मैचों के बाद 5 अंक थे. जबकि श्रीलंका 3 मैचों में 6 पॉइंट के साथ नंबर 1 पर थी. लेकिन, श्रीलंका-जिम्बाब्वे के बीच 19 फरवरी को कोलंबो में खेले मुकाबले के बाद कहानी बिल्कुल पलट गई.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें