टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया. इनमें से 8 टीमें दूसरे राउंड के लिए क्वालिफाई कर पाई हैं. इसी बीच एक दिलचस्प आंकड़ा सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. एक ऐसा आंकड़ा जो साउथ अफ्रीका को बाकी टीमों से अलग बनाता है. (PHOTO CREDIT- PTI)
दरअसल, साउथ अफ्रीका 2026 टी20 वर्ल्ड कप में इकलौती टीम है जिसका कोई भी बल्लेबाज डक (0 पर आउट) नहीं हुआ है. बाकी टीमों के बल्लेबाजों ने एक या एक से ज्यादा बार डक का सामना किया है. यह उपलब्धि साउथ अफ्रीका को इस लिस्ट में सबसे अलग बनाती है. (PHOTO CREDIT- PTI)
दूसरी ओर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए एक अनचाहा रिकॉर्ड बन गया है. टूर्नामेंट में अब तक भारत और इटली दोनों टीमों ने कुल 8-8 डक झेले हैं, जो सभी 20 टीमों में सबसे ज्यादा हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा की लगातार खराब फॉर्म है. (PHOTO CREDIT- PTI)
अभिषेक शर्मा ने टूर्नामेंट में लगातार तीन मैचों में डक का सामना किया है. वह अमेरिका, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना खाता खोले आउट हो चुके हैं, जो उनके लिए चिंता का विषय बना हुआ है. वह इस एडिशन में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले बल्लेबाज भी हैं. (PHOTO CREDIT- PTI)
वहीं, साउथ अफ्रीका ने ग्रुप स्टेज में अपने चारों मैच जीते हैं और सुपर-8 में टॉप पर रहकर पहुंची है. उनकी बल्लेबाजी लाइनअप में क्विंटन डी कॉक, रेयान रिकलटन, एडेन मार्कराम, ट्रिस्टन स्टब्स जैसे खिलाड़ी लगातार रन बना रहे हैं. अब सुपर-8 में उसका सामना भारत, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से होगा. (PHOTO CREDIT- PTI)



