New Zealand vs Sri Lanka: मिचेल सैंटनर एक बार फिर न्यूजीलैंड टीम के लिए संकटमोचक बने. उन्होंने एक अहम मैच में और मुश्किल वक्त में दमदार पारी खेली. श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड एक वक्त 84 रन पर अपने 6 विकेट गंवा चुकी थी. ऐसे में मैदान कदम रखा मिचेल सैंटनर ने, जिन्होंने 8वें नंबर के बल्लेबाज कोल मैंकोकी के साथ मिलकर ना सिर्फ अपनी टीम के लिए एक महत्वपूर्ण पार्टनरशिप की बल्कि रिकॉर्ड भी तोड़ा.
सैंटनर ने मैकोंकी के साथ जोड़े 84 रन
अब सवाल है कि मिचेल सैंटनर ने किया क्या और उन्होंने कोल मैकोंकी के साथ कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा? न्यूजीलैंड के जब 84 रन पर 6 विकेट गिर गए तो वहां से मिचेल सैंटनर ने कोल मैकोंकी के साथ 47 गेंदों पर 84 रन की पार्टनरशिप की, जिसका नतीजा हुआ कि न्यूजीलैंड की पारी, जो एक वक्त हिचकोले खा रही थी, वो 20 ओवर में 7 विकेट पर 168 रन तक पहुंचने में कामयाब रही.
7वें विकेट की पार्टनरशिप का रिकॉर्ड टूटा
मिचेल सैंटनर और कोल मैकोंकी के बीच हुई पार्टनरशिप 7वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का न्यूजीलैंड का नया रिकॉर्ड है. इससे पहले ये रिकॉर्ड 24 रन का था, जो कि मिचेल सैंटनर और ईश सोढ़ी के बीच हुई थी.
सैंटनर- 47 रन, मैकोंकी- 31 रन
मिचेल सैंटनर का कोल मैंकोकी के साथ हुई पार्टनरशिप में योगदान 4 छक्के और 2 चौके के साथ 26 गेंदों पर 47 रन का रहा. वो न्यूजीलैंड की इनिंग की आखिरी गेंद पर आउट हुए. वहीं मैकोंकी 23 गेंदों पर 31 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए.
T20I में 1000 रन बनाने वाले 13वें कीवी खिलाड़ी
श्रीलंका के खिलाफ खेली 47 रन की पारी के दौरान ही मिचेल सैंटनर ने T20 इंटरनेशनल में अपने 1000 रन भी पूरे किए. अपनी इनिंग का 26वां रन बनाते ही सैंटनर ने 1000 रन की उपलब्धि को हासिल किया. मिचेल सैंटनर के अब 132 मैचों की 88 पारियों में 1021 रन हैं. T20 इंटरनेशनल में 1000 प्लस रन बनाने वाले वो न्यूजीलैंड के 13वें खिलाड़ी हैं.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें