T20 World Cup 2026: बाबर आजम ने खेली तिलक वर्मा जैसी पारी, एक मैच छोड़िए 6 मैच में भी पड़े इसके लाले

Babar Azam: एक और मैच. एक और इनिंग मगर बदलाव कुछ भी नहीं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यही है बाबर आजम की अब तक की कहानी. इंग्लैंड के खिलाफ तो बाबर आजम ठीक वैसी ही पारी खेलते दिखे, जैसी तिलक वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज पर खेली थी. मगर उससे हुआ क्या? जैसे तिलक वर्मा अब तक भारत के लिए कुछ कमाल नहीं कर पा रहे हैं. वैसे ही T20 वर्ल्ड कप 2026 में बाबर आजम भी बेहाल हैं.

बाबर आजम ने इंग्लैंड के खिलाफ क्या किया?

बाबर आजम की बल्लेबाजी की बदहाली बताएं, उससे पहले जरा इंग्लैंड के खिलाफ उनके किए प्रदर्शन पर नजर डाल लीजिए. क्यों हम उनकी इंग्लैंड के खिलाफ वाली इनिंग को तिलक वर्मा की पाकिस्तान के खिलाफ वाली इनिंग की तरह आंक रहे हैं? बाबर आजम ने इंग्लैंड के खिलाफ 24 गेंदों का सामना कर 25 रन बनाए. 104.16 के मामूली औसत से खेली उनकी इस इनिंग में केवल 2 चौके शामिल रहे.

T20 वर्ल्ड कप 2026 में कितनी बार बोल्ड हुए बाबर?

बाबर आजम का विकेट इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेमी ओवर्टन ने क्लीन बोल्ड करके लिया. T20 वर्ल्ड कप 2026 में ये दूसरी बार है जब बाबर आजम बोल्ड हुए हैं. इससे पहले भारत के खिलाफ मुकाबले में भी वो क्लीन बोल्ड हुए थे.

बाबर आजम की पारी तिलक वर्मा की जैसी कैसे?

बाबर आजम की इंग्लैंड के खिलाफ वाली पारी तिलक वर्मा के पाकिस्तान के खिलाफ वाली इनिंग जैसी कैसे है, अब जरा वो जानिए. ऐसा इसलिए क्योंकि तिलक वर्मा ने भी 24 गेंदों पर 25 रन बनाए थे और बड़ी बात ये है कि उनका भी स्ट्राइक रेट बाबर के जैसे 104.16 का था और उन्होंने भी अपनी पारी में 2 चौके लगाए थे.

बाबर आजम को पड़े किसके लाले?

बाबर आजम ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 4 में उन्हें बल्लेबाजी का मौका मिला है. मगर उसके बाद भी उनके लिए 100 रन बनाने के लाले पड़े हैं. बाबर आजम ने 6 मैच की 4 पारियों में बस 91 रन ही बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 112.34 का रहा है. बाबर आजम ने टूर्नामेंट में अब तक केवल 1 छक्का और 7 चौके लगाए हैं.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें