T20 World Cup 2026: बाबर आजम को टीम से बाहर कर देंगे, पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने किया सनसनीखेज ऐलान

Babar Azam: बाबर आजम को भले ही पाकिस्तान का सबसे बड़ा बल्लेबाज माना जाता हो लेकिन उनकी टीम कभी भी उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर सकती है. ये बात खुद पाकिस्तान के टी20 कप्तान सलमान अली आगा ने कही है. सलमान अली आगा ने ऐलान किया कि अगर बाबर आजम टीम की रणनीति में फिट नहीं बैठे तो उन्हें बाहर किया जा सकता है. सिर्फ बाबर नहीं फखर जमां के लिए भी सलमान आगा ने ये बात कही. बता दें पाकिस्तान की टीम पहले ही बाबर को ओपनिंग और नंबर 3 पोजिशन से हटा चुकी है और अब उन्हें टीम से ड्रॉप करने की बात की जाने लगी है.

सलमान आगा ने बाबर के लिए ये क्या कहा?

सलमान आगा ने टी20 वर्ल्ड कप से एक दिन पहले मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी टीम जीत के लिए कॉम्बिनेशन तैयार करेगी और उसके हिसाब से ही खिलाड़ियों का चयन होगा. सलमान आगा ने कहा, ‘हम बाबर और फखर जमां को बाहर कर देंगे अगर वो हमारे कॉम्बिनेशन में फिट नहीं बैठे. मैं नंबर 3 पर बल्लेबाजी करूंगा.’

बाबर आजम का स्ट्राइक रेट है बड़ी समस्या

बाबर आजम को टीम से बाहर करने की बात इसलिए हो रही है क्योंकि उनकी फॉर्म और टी20 स्ट्राइक रेट दोनों ही काफी खराब है. बाबर आजम बिग बैश लीग में तो फेल हुए ही, इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में भी उन्होंने कुछ खास कमाल नहीं किया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 3 मैचों में 76 रन बनाए लेकिन उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 124 का रहा. फखर जमां की बात करें तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टी20 मैचों में 20 ही रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 100 से भी कम रहा. ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान इन दोनों खिलाड़ियों को बाहर करने का मूड बना चुका है तभी इस तरह की बातें पाकिस्तानी कप्तान कर रहे हैं.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमां, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान, उस्मान तारिक.