पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम टी20 क्रिकेट में थोड़ा धीमा खेलते हैं जिसकी वजह से अकसर उनपर सवालिया निशान खड़े होते हैं. भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने एक बार फिर बाबर आजम का मजाक बनाया है. बाबर आजम की बल्लेबाजी पर तंज कसते हुए मोहम्मद आमिर ने रिटायरमेंट वापस लेने का वादा कर दिया वहीं अहमद शहजाद ने डिनर पार्टी देने की बात कह दी. राशिद लतीफ ने भी बाबर के खिलाफ ऐसी बात कही जिसे सुनकर पाकिस्तानी एंकर मुंह छिपाकर हंसने लगे.
बाबर आजम का उड़ा मजाक
पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर चर्चा चल रही थी. इसी शो में अहमद शहजाद ने कहा कि अगर बाबर आजम 150 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से पचास से ज्यादा रनों की पारी खेलकर पाकिस्तान को मैच जिता देंगे तो वो पूरे क्रू को डिनर कराएंगे. इसके बाद मोहम्मद आमिर ने कहा कि अगर बाबर 160 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से पाकिस्तान को मैच जिताने वाली पारी खेलेंगे तो वो रिटायरमेंट वापस ले सकते हैं. इसी बीच राशिद लतीफ ने कहा कि बाबर आजम तो इतनी देर तक खेलते ही नहीं हैं, ये सुनकर एंकर हंसने लगा.
Babar Azam mocked by ex-Pak cricketers
Ahmed Shehzad says hell host a dinner if Babar plays a match-winning knock vs India
Mohammad Amir jokes hell come out of retirement
Rashid Latif mocks Babar: He never bats that long anyway
pic.twitter.com/1L62GMX79d
— Brutal Truth (@sarkarstix) February 11, 2026
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बाबर आजम का प्रदर्शन
बाबर आजम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक शुरुआत की है. इस खिलाड़ी ने 2 मैचों में 61 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 122 का है. नेदरलैंड्स के खिलाफ ये खिलाड़ी सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गया था वहीं यूएसए के खिलाफ वो 46 रन बनाने में कामयाब रहे. बाबर आजम को उनके धीमे स्ट्राइक रेट की वजह से ओपनिंग से हटा दिया गया है, वो अब चौथे नंबर पर बैटिंग करते हैं. हालांकि बैटिंग ऑर्डर चेंज होने के बावजूद उनके स्ट्राइक रेट में कोई सुधार नहीं हुआ है. बाबर आजम ने टी20 इंटरनेशनल में 134 पारियों में 4566 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से तीन शतक भी निकले हैं. हालांकि उनका स्ट्राइक रेट 130 से भी कम है जो कि मॉर्डर्न डे टी20 क्रिकेट के हिसाब से काफी कम है.
Babar Azam mocked by ex-Pak cricketers