India Highest Total in T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा स्कोर बनाया है. उसने ये कारनामा जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में किया है. भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 256 रन का स्कोर बनाया, जो कि इस वर्ल्ड कप का तो सबसे बड़ा स्कोर है ही. उसके अलावा T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भी भारत का सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले भारत का T20 वर्ल्ड कप में भारत का सबसे बड़ा स्कोर 218 रन का था, जो कि उसने T20 वर्ल्ड कप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ डरबन में बनाए थे.