T20 World Cup 2026 का बेस्ट कैच? अक्षर पटेल ने 24 मीटर पीछे की तरफ भागते हुए लपका

Axar Patel Catch: T20 वर्ल्ड कप 2026 में एक से बढ़कर एक कैच अब तक देखने को मिले हैं. अब उसमें अक्षर पटेल का हैरतअंगेज कैच भी जुड़ गया है. अक्षर ने सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का जबरदस्त कैच पकड़ा. उस कैच की सबसे खास बात ये रही कि उसके लिए अक्षर पटेल को दौड़कर लंबी दूरी तय करनी पड़ी. अक्षर पटेल के लिए कैच को जज करना और उसे लपकना और भी कठिन इसलिए था, क्योंकि गेंद को कैच करने के लिए उन्हें पीछे की तरफ भागना पड़ा था.

अक्षर पटेल ने हैरी ब्रूक का हैरतअंगेज कैच लपका

अक्षर पटेल ने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर हैरी ब्रूक का कमाल का कैच लपका. इंग्लैंड की पारी के पावरप्ले में पहले 4 ओवर का खेल हो चुका था और 5वां ओवर डालने के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गेंद जसप्रीत बुमराह को थमाई. बुमराह के ओवर की पहली ही गेंद ब्रूक समझ नहीं पाए और बॉल उनके बल्ले से लगने के बाद हवा में काफी ऊपर गई. गेंद के ऊपर जाते ही अक्षर पटेल ने उसे चेज करना शुरू किया. उन्होंने 24 मीटर पीछे की ओर भागते हुए हैरी ब्रूक का कैच लपका.

T20 वर्ल्ड कप 2026 का बेस्ट कैच?

अक्षर पटेल का कैच T20 वर्ल्ड कप 2026 का बेस्ट कैच है या नहीं, वो तो डिबेट का विषय है. लेकिन, इतना तय है कि अक्षर का कैच किसी भारतीय का लिया टूर्नामेंट में सबसे बेहतरीन कैच जरूर है.

ब्रूक का प्रदर्शन

हैरी ब्रूक 6 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हुए. उनका विकेट जब गिरा, इंग्लैंड का स्कोर 4.1 ओवर में 38 रन था. ब्रूक के तौर पर सेमीफाइनल में इंग्लैंड को दूसरा झटका लगा था.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें