T20 World Cup 2026 Points Table: भारत की सुपर-8 में एंट्री, पाकिस्तान हो सकता है टी20 वर्ल्ड कप से बाहर

T20 World Cup 2026 Points Table Updated: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सुपर 8 में एंट्री कर ली है. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 175 रन बनाए. कोलंबो की मुश्किल पिच पर ये स्कोर पाकिस्तान के लिए काफी बड़ा साबित हुआ. पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजी के आगे सरेंडर कर दिया और अब ये टीम टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकती है. आइए आपको बताते हैं कि ग्रुप ए में अंक तालिका का क्या हाल है.

भारत का ग्रुप ए में दबदबा

भारत ने ग्रुप ए में कमाल प्रदर्शन करते हुए लगातार तीन मैच जीत लिए हैं. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया बेहतरीन नेट रनरेट के साथ सुपर 8 में पहुंच गई है. वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान इस टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच हारी है और अब उसपर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. अगर पाकिस्तान की टीम अपना आखिरी मैच नामीबिया से गंवा दे तो ये टीम बाहर हो जाएगी क्योंकि अमेरिका ने 2 मैच जीते हैं और उसका नेट रन रेट भी अच्छा है. अमेरिका की टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है और पाकिस्तान तीसरे नंबर पर लुढ़क गया है.

भारत ने पाकिस्तान को रौंदा

भारतीय टीम ने कोलंबो के मैदान पर पाकिस्तान को 61 रनों से रौंद दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 175 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 114 रनों पर ढेर हो गई. पाकिस्तान के लिए उस्मान खान ने 34 गेंदों में 44 रन बनाए. उनके अलावा कोई और खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया. पाकिस्तान के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके. भारत के लिए ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रनों की तूफानी पारी खेली. गेंदबाजी में पंड्या, बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए. कुलदीप यादव और तिलक वर्मा को 1-1 विकेट मिला.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें