T20 World Cup 2026: PM मोदी को इन 40 खिलाड़ियों पर गर्व है, कही- मन की बात

PM Modi on Indian Origin Players: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात’ में T20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच उन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की है, जिनकी कर्मभूमि भारत भले ना हो, मगर जन्मभूमि जरूर है. प्रधानमंत्री मोदी ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में खेल रहे भारतीय मूल के खिलाड़ियों को सराहा है. भारतीय मूल के ये वो 40 खिलाड़ी रहे, जो टूर्नामेंट में उतरी 20 टीमों से खेलते दिखे. पीएम मोदी ने कहा कि T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान जिस चीज ने गर्व का एहसास कराया, वो रहा इस टूर्नामेंट में ज्यादा से ज्यादा भारतीय मूल के खिलाड़ियों को खेलते देखना.

भारतीय मूल के 40 खिलाड़ियों के काम को PM ने सराहा

22 फरवरी को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय मूल के क्रिकेटरों की काबिलियत को सराहा. टूर्नामेंट में कुल 40 इंडियन ऑरिजिन प्लेयर्स हैं और सबसे ज्यादा कनाडा और USA की टीमों से खेलते दिखे. पीएम मोदी ने उनमें से कईयों के नाम लेकर उनकी उपलब्धियों की सराहना की.

‘मन की बात’ में PM मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आप सब इन दिनों T20 वर्ल्ड कप देख रहे होंगे और मुझे उम्मीद है कि कुछ खिलाड़ियों पर जाकर आपकी निगाहें टिक जाती होंगी. वो खिलाड़ी अलग देश का प्रतिनिधित्व कर रहे होते हैं मगर जब आप उनके नाम जानते हैं तो पता चलता है कि वो तो भारतवाला ही है. वो जानने के बाद खुशी मिलती है. उनके लिए गर्व होता है.


PM मोदी ने आगे कहा कि कनाडा की टीम में सबसे ज्यादा भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं. उनके कप्तान दिलप्रीत बाजवा, गुरदासपुर से हैं. नवनीत धालीवाल, चंडीगढ़ से हैं. ऐसे ही भारत को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों की लंबी लिस्ट है. USA की टीम में भारत के घरेलू क्रिकेट के कई सारे काबिल खिलाड़ी मौजूद हैं, जिनमें उनके कप्तान मोनांक पटेल के अलावा सौरभ नेत्रवलकर, हरप्रीत सिंह जैसे नाम शामिल हैं.

इनके अलावा प्रधानमंत्री ने ओमान की टीम में मौजूद कई भारतीय मूल के खिलाड़ियों के भी नाम लिए. और कहा कि जिस तरह से वो दूसरे देशों की क्रिकेट का स्तर उठाने में सहयोग दे रहे हैं, उस पर गर्व है.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें